1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुजरात की हार का सबसे बड़ा विलेन, डेब्यू करते ही टीम की कटा दी नाक

गुजरात की हार का सबसे बड़ा विलेन, डेब्यू करते ही टीम की कटा दी नाक

करीम जनत को आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन पहले ही ओवर में उन्होंने 30 रन लुटा दिए। सारे रन वैभव सूर्यवंशी ने चौके और छक्कों से बनाए।

karim janat- India TV Hindi
Image Source : AP करीम जनत

गुजरात की टीम को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस एक हार से टीम पर कोई असर नहीं पड़ा है। टीम के पास मौका था कि वह पहले नंबर पर पहुंच सकती थी, लेकिन ये मौका हाथ से चला गया। इस बीच गुजरात की इस बार के लिए जो खिलाड़ी सबसे बड़ा जिम्मेदार है, वो कोई और नहीं, बल्कि आईपीएल में डेब्यू करने वाले करीम जनत हैं, जिन्होंने एक ही ओवर में ऐसा काम किया, जो उन्हें आने वाले कई साल तक याद रहेगा। 

करीम जनत ने किया आईपीएल में डेब्यू

गुजरात की टीम ने सोमवार को राजस्थान के खिलाफ अपने नए खिलाड़ी का डेब्यू कराया, वो हैं अफगानिस्तान के करीम जनत, लेकिन करीम ने शायद ये नहीं सोचा होगा कि आईपीएल के डेब्यू में ही उनका ये हाल हो जाएगा। कप्तान शुभमन गिल ने जब उन्हें गेंद सौंपी तो राजस्थान की टीम आक्रामक बल्लेबाजी कर रही थी और तेजी से मैच जीतने की ओर अग्रसर थी। ऐसे में करी​म जनत से ये उम्मीद थी कि वे अपने पहले ही मैच में पहला विकेट जल्द लेकर राजस्थान को बैकफुट पर कर देंगे, लेकिन कहानी में कुछ और ही लिखा था। उनके पहले ही ओवर में तीन रन गए। 

करीम ने एक ओवर में दे दिए 30 रन

करीम दसवां ओवर लेकर आए। सामने थे वैभव सूर्यवंशी। उन्होंने करीब की पहली ही बॉल पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद दूसरी बॉल पर चौका, तीसरी पर फिर छक्का, चौथी और पांचवीं बॉल पर चौका आया। इसके बाद ही करीम के सारे अरमान फीके पड़ चुके थे। ओवर की आखिरी बॉल पर फिर से छक्का आया। यानी इस ओवर में तीन चौके आसैर तीन छक्के आए। इसके बाद मैच ज्यादा देर तक चला तो नहीं, लेकिन कप्तान शुभमन ​गिल ने दोबार उन्हें गेंदबाजी के लिए भी नहीं बुलाया।

करीम पर टीम ने खर्च किए हैं 75 लाख रुपये

करीम जनत तो गुजरात की टीम ने 75 लाख रुपये देकर अपने पाले में किया था। उन्हें रदरफोर्ट की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। लेकिन उनका डेब्यू ऐसा होगा, ये किसी को भी अंदाजा नहीं होगा। इस बीच अब देखना होगा कि क्या अगले मुकाबले में भी गुजरात की टीम करीम को एक और मौका देने के बारे में सोचेंगे या फिर उनकी कहानी यहीं पर खत्म हो जाती है।

Latest Cricket News