A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कर्नाटक को हराकर विदर्भ ने फाइनल में मारी एंट्री, इस खिलाड़ी ने जड़ा दमदार शतक

कर्नाटक को हराकर विदर्भ ने फाइनल में मारी एंट्री, इस खिलाड़ी ने जड़ा दमदार शतक

KAR vs VID VHT 2025: विदर्भ ने कर्नाटक को 6 विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया।

KAR vs VID Semi Final VHT 2025- India TV Hindi
Image Source : PTI कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल

KAR vs VID VHT 2025: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में कर्नाटक और विदर्भ की टीम के बीच में मुकाबला खेला गया। मैच में कर्नाटक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 280 रन बनाए। इसके बाद विदर्भ के लिए अमन मोखंडे ने शानदार शतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम रोल प्ले किया। उन्होंने 138 रनों की पारी खेली। विदर्भ ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते ही विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में एंट्री कर ली। विदर्भ के लिए दर्शन नालकंडे ने पांच विकेट हासिल किए।

सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

विदर्भ - अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शौरी, रविकुमार समर्थ, यश राठौड़, यश कदम, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर।

कर्नाटक - मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, ध्रुव प्रभाकर, श्रेयस गोपाल, अभिलाष शेट्टी, विजयकुमार विशक, विद्याधर पाटिल, विधाथ कावेरप्पा।

Latest Cricket News