1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड पहुंचते ही इस बल्लेबाज ने अंग्रेजों को हौंक दिया, सरफराज सेंचुरी से चूके

इंग्लैंड पहुंचते ही इस बल्लेबाज ने अंग्रेजों को हौंक दिया, सरफराज सेंचुरी से चूके

IND vs ENG: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मुकाबला जारी है। इसमें जहां एक ओर सरफराज खान अनलकी रहे और अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, वहीं करुण नायर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार सेंचुरी जड़ दी है।

karun nair and sarfaraz khan- India TV Hindi
Image Source : GETTY करुण नायर और सरफराज खान

India A vs England Lions: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज की तैयारी अब लगभग आखिरी चरण में है। इस बीच भारत की ए टीम इस वक्त इंग्लैंड लायंस से मैच खेल रही है। भले ही इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी ना रही हो, लेकिन इसके बाद जब करुण नायर और सरफराज खान ने मोर्चा संभाला तो अंग्रेज गेंदबाजों को एक न सूझी। सरफराज खान हालांकि अनलकी रहे और वे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन करुण नायर ने शानदार शतक जड़ा। ठीक से कहा जाए तो करुण नायर ने अंग्रेज गेंदबाज को जबरदस्त तरीके से हौंक दिया है। 

अभिमन्यु और जायसवाल ने कितने रन बनाए?

भारत की एक टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला। हालांकि इनके बीच अच्छी साझेदारी नहीं हो पाई। अभिमन्यु ईश्वरन उस वक्त केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए, जब टीम का स्कोर केवल 12 ही रन था। इसके बाद जब टीम का स्कोर 51 रन पहुंचा तो यशसवी जायसवाल भी चलते बने। उन्होंने 24 रनों की छोटी सी पारी खेली। 

सरफराज खान नहीं कर सके अपना शतक पूरा, करुण ने हौंक दिया

इसके बाद क्रीज पर आए करुण नायर और सरफराज ने टीम को संभाला। सरफराज खान शतक पूरा करने के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन वे 92 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 119 बॉल का सामना किया और 13 चौके लगाने का काम किया। वहीं करुण नायर ने शानदार शतक जड़ा और अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 155 बॉल पर 100 रन पूरे किए। इस दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए। 

कितने साल बाद हुई है करुण नायर की टीम इंडिया में वापसी?

करुण नायर को भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है, जो इंग्लैंड से 20 जून से मोर्चा लेगी। करुण नायर के लिए ये सीरीज काफी अहम है, क्योंकि उनकी आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। उन्होंने इंग्लैंड के ही खिलाफ 2017 में तिहरा शतक लगाया था, इसके बाद उनका फार्म कुछ ठीक नहीं रहा और टीम से बाहर हो गए। लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उनकी वापसी हो सकी है। ऐसे में करुण नायर इस मौके का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। देखना होगा कि भारतीय खिलाड़ी इस एक तरह से प्रैक्टिस मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

Latest Cricket News