1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब तो BCCI भी पछता रहा होगा, केवल एक मैच का हीरो, ये खिलाड़ी निकला थर्ड क्लास

अब तो BCCI भी पछता रहा होगा, केवल एक मैच का हीरो, ये खिलाड़ी निकला थर्ड क्लास

IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए अब तक के इंग्लैंड दौरे को देखकर कहा जा सकता है कि सेलेक्टर्स ने टीम चुनने में बड़ी गलती कर दी है। करुण नायर एक बार​ फिर सस्ते में आउट होकर वापस चले गए।

karun nair- India TV Hindi
Image Source : GETTY करुण नायर

India vs England Test Series: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो सेलेक्टर्स ने कई सारे मसलों पर चर्चा जरूर की होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह कौन लेगा, शायद इसी पर सबसे ज्यादा बात हुई होगी, उस वक्त तो सेलेक्टर्स ने अपना काम किया, लेकिन जो रास्ता निकाला गया, वो काम नहीं आया। करीब आठ साल बाद भले ही करुण नायर की वापसी हो गई हो, लेकिन अब वे फिर से बाहर जाने वाले ही काम कर रहे हैं। करुण नायर के बारे में कहा जा सकता है कि वे एक मैच के ही हीरो रहे हैं, बाकी में उनका प्रदर्शन बिल्कुल थर्ड क्लास है। 

साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नायर ने ठोका था तिहरा शतक

करुण नायर ने साल 2016 में अपने तीसरे ही मैच में तिहरा शतक ठोक दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मुकाबले में उन्होंने नाबाद 303 रन बनाए थे। तब लगा था कि भारत को एक बड़ा खिलाड़ी मिल गया है। लेकिन अब लगता है कि ये तिहरा शतक तुक्के में आ गया था। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उसके बाद से तिहरा शतक, दोहरा शतक और सेंचुरी तो छोड़ दीजिए, करुण नायर के बल्ले से अर्धशतक तक नहीं आया है। साल 2016 में डेब्यू करने के बाद साल 2017 में ही वे टीम से बाहर हो गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के बाद करुण नायर को तीन और मैच खेलने के लिए मिले, लेकिन एक भी बार उनका स्कोर 26 को पार नहीं कर पाया। 

लगातार दूसरे मैच में सस्ते में आउट हो गए करुण नायर

अब जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उनकी वापसी हुई है और करीब आठ साल बाद भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला है तो लगता है कि करुण नायर ने इसे भी तमाशा समझ लिया है। इसी सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में तो करुण नायर अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में वे केवल 20 रन बनाकर आउट हो गए। 

एक मैच का हीरो, बाकी में जीरो, ये रहे आंकड़े

पहले मैच की विफलता के बाद जब दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में भी करुण नायर को मौका मिला तो वे इसे भी भुनाने में कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने 50 बॉल पर केवल 31 रन बनाए और आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके जरूर लगाए, लेकिन उनके पास जो बड़ी पारी खेलने का मौका था, वो हाथ से चला गया। कुछ आंकड़े आपके सामने रखते हैं तो आप समझ जाएंगे कि वास्तव में करुण नायर केवल एक ही मैच के हीरो थे, बाकी में वे जीरो साबित हुए हैं। तिहरा शतक लगाने के बाद अब तक ​करुण नायरक सात पारियां खेल चुके हैं। इसमें वे केवल 105 ही रन बना पाए हैं। उनका औसत महज 15 का है। इस दौरान उनके नाम कोई अर्धशतक तो नहीं है, लेकिन दो बार वे डक पर जरूर पवेलियन लौटे हैं। अगर इसी तरह चल तो जल्द ही फिर से करुण नायर टीम इंडिया से बाहर ही नजर आएंगे। इसमें ज्यादा देर नहीं लगेगी। 

Latest Cricket News