Indian Women Cricket Team Tri Series: भारतीय महिला टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 से पहले श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रही है, जहां पहले मैच में उसका सामना श्रीलंकाई महिला टीम से हो रहा है। बारिश की वजह से ये मैच देर से शुरू हुआ और इस मैच को 39-39 ओवर्स का कर दिया गया। इस मैच में भारत के लिए काशवी गौतम और नल्लापुरेड्डी चरानी ने वनडे में डेब्यू किया है।
WPL में हासिल किए थे 11 विकेट
काशवी गौतम ने वुमेंस प्रीमियर लीग में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने गुजरात जायंट्स की तरफ से 9 मैचों में कुल 11 विकेट अपने नाम किए और अपने दम पर कई मैचों में टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से 43 रन भी बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें ट्राई सीरीज में मौका दिया है। ताकि वह महिला वर्ल्ड कप 2025 से पहले अपनी काबिलियत दिखा सकें।
चोटिल होने की वजह से तीन प्लेयर नहीं खेल रहीं
एन चरानी ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेला था और दो मैचों में कुल चार विकेट अपने नाम किए थे। ट्राई सीरीज में रेणुका सिंह, तितास साधु और पूजा वस्त्राकर नहीं खेल रही हैं। इसी वजह से चरानी और काशवी गौतम को मौका मिल पाया है।
श्रीलंका के खिलाफ मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने टॉस के समय कहा कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, हमने सोचा कि पहले गेंदबाजी करना सही विकल्प है। हमारे पास दो डेब्यूटेंट हैं। हम वाकई बहुत उत्साहित हैं कि हमें यह मौका मिला।
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन:
स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरानी।
यह भी पढ़ें:
बड़ा अजूबा! प्रभसिमरन सिंह ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय
इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकती है दोनों टीमें, ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर
Latest Cricket News