इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर अब सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। सभी ने अपने प्री सीजन कैंप की शुरुआत काफी पहले कर दी है, जिसमें अब प्रमुख खिलाड़ियों का जुड़ना भी शुरू हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स जिन्होंने आगामी आईपीएल सीजन को लेकर अपने कोचिंग स्टाफ में कुछ बदलाव किए हैं तो वहीं इसी बीच उन्हें एक झटका भी लगा है। इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी और बेहतरीन बल्लेबाज केविन पीटरसन जो पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स में मेंटॉर की भूमिका को निभा रहे थे उन्होंने अब इस पद को छोड़ने का ऐलान किया है।
समय नहीं होने की वजह से छोड़ा पद
केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के मेंटॉर के पद को छोड़ने का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए किया। पीटरसन ने हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मेंटॉर की जिम्मेदारी को नहीं निभा सकता हूं। मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता, जो काम के लिए जरूरी है। सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं! हालांकि मैं आपको कॉमेंट्री बॉक्स में वापस दिखूंगा! आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी को जल्द ही देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन को लेकर अपने कोचिंग स्टाफ में मैथ्यू मॉट के हटने के बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान बेल को असिस्टेंट कोच बनाया है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला
बीसीसीआई की तरफ से अभी सिर्फ पहले 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान आईपीएल को लेकर किया गया है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स को लेकर बात की जाए तो वह आगामी सीजन में अपना पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मुकाबला 4 अप्रैल को होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल को खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था, जिसमें उन्होंने लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद पांचवें स्थान पर रहते हुए खत्म किया था।
ये भी पढ़ें
सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा
पाकिस्तानी टीम में चल रहा कैसा अजब खेल, बाबर आजम के बाहर होने पर चयनकर्ता इस बात को लेकर कर रहे PCB से जांच की मांग
Latest Cricket News