A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कायरन पोलार्ड ने CPL में रचा इतिहास, सभी बल्लेबाजों को पीछे करके हासिल किया सिंहासन

कायरन पोलार्ड ने CPL में रचा इतिहास, सभी बल्लेबाजों को पीछे करके हासिल किया सिंहासन

कायरन पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है।

Kieron Pollard- India TV Hindi
Image Source : GETTY कायरन पोलार्ड

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने सेंट लूसिया किंग्स को 18 रनों से हरा दिया। इस मैच में कायरन पोलार्ड ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। ट्रिनबागो की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 183 रन बनाए। इसके बाद सेंट लूसिया किंग्स की टीम सिर्फ 165 रनों पर ही सिमट गई।

पोलार्ड ने खेली 65 रनों की पारी

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम के लिए कॉलिन मुनरो और एलेक्स हेल्स ने 47 रनों की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रख दी। इसके बाद कप्तान निकोलस पूरन ने 34 रनों का योगदान दिया। कायरन पोलार्ड ने 29 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्होंने क्रीज पर कदम रखते ही विस्फोटक बल्लेबाजी की और उनके आगे सेंट लूसिया किंग्स के गेंदबाज टिक नहीं पाए।

कायरन पोलार्ड CPL में लगा चुके 203 छक्के

अपनी पारी में 6 छक्के जड़ते ही कायरन पोलार्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह अभी तक CPL में कुल 203 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा है। एविन ने CPL में कुल 200 छक्के लगाए थे। पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सभी बल्लेबाजों को पीछे करते हुए नंबर-1 का सिंहासन हासिल कर लिया है।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज:

खिलाड़ी का नाम छक्के
कायरन पोलार्ड 203
एविन लुईस 200
निकोलस पूरन 179
क्रिस गेल 172
जॉनसन चार्ल्स 165

कायरन पोलार्ड CPL में लगा चुके एक शतक

कायरन पोलार्ड साल 2013 से ही कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक CPL के 128 मैचों में कुल 2936 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं। वह साल 2019 से लगातार ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढें:

भारत को एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार, आसानी से चेज किया 281 रन का टारगेट

चेतेश्वर पुजारा ने किया संन्यास का ऐलान, सुनहरे करियर पर अचानक लगा दिया ब्रेक

Latest Cricket News