1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किस चैनल पर आएंगे भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच, जियो हॉट स्टार को तो भूल जाइए

किस चैनल पर आएंगे भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच, जियो हॉट स्टार को तो भूल जाइए

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा। इ सीरीज के मैच आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर नहीं देख पाएंगे। तो मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग कहां होगी, ये अभी से जान लीजिए।

shubman gill and yashasvi jaiswal- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होना है। पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा। इससे पहले इस वक्त तैयारी जारी है। भारतीय टीम ने अपना एक प्रैक्टिस मैच खेल लिया है और उसे जीतने में भी कामयाबी हासिल की है। इस बीच सीरीज शुरू होने से पहले आपको पता होना चाहिए कि ज​ब मुकाबला शुरू होगा तो उसे आप अपनी टीवी और मोबाइल पर कैसे लाइव देख पाएंगे। चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा शुरू हो चुका है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाती है। भारतीय टीम अभी यहां की अंक तालिका में नीचे चल रही है। लेकिन अगर दोनों मैचों में जीत मिली तो संभव है कि उसे पीसीटी में फायदा हो जाए और डब्ल्यूटीसी की फाइनल की उम्मीद जिंदा रहे, लेकिन अगर हार मिली तो फिर मामला गड़बड़ा जाएगा। इ​सलिए सीरीज की महत्ता ​बढ़ जाती है। 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर लाइव आएंगे भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के मैच

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के मैचों को लाइव देखने की बात की जाए तो इसके मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैचों को लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी स्पोट्स पर जाना होगा, वहां कई चैनलों पर लाइव मैच अलग अलग भाषा में कमेंट्री के साथ देखने के लिए मिलेंगे। लेकिन अगर आप अपने मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सोनी लिव पर जाना होगा। हालांकि इसके लिए आपको कुछ पैसे जरूर खर्च करने होंगे। वो आप एप पर जाकर देख सकते हैं। 

डीडी फ्री डिश कनेक्शन से डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं मैच, स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं आएंगे

इस बीच अगर बिना पैसे खर्च किए आप मैच देखना चाहते हैं तो मोबाइल पर तो ऐसा कोई तरीका नहीं है, लेकिन टीवी पर मैचों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा, लेकिन इसके लिए जरूरी ये होगा कि आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए। अगर किसी और कंपनी कनेक्शन है तो फिर आप डीडी स्पोर्ट्स पर मैच नहीं देख पाएंगे। साथ ही ये भी ध्यान रखिएगा कि स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों और जियो हॉट स्टार के मोबाइल एप एप पर मैच आप नहीं देख पाएंगे, क्योंकि इसके राइट्स स्टार के पास हैं ही नहीं। 

यह भी पढ़ें 

बांग्लादेश की निकल गई सारी हेकड़ी, भारतीय टीम के दौरे को लेकर व्याकुल है बोर्ड

संन्यास के बाद सचिन तेंदुलकर का आया था पहला फोन, अजिंक्य रहाणे का बड़ा खुलासा

Latest Cricket News