1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब इस टीम की प्लेऑफ की कहानी भी करीब करीब खत्म, जल्द हो सकती है एलिमिनेट

अब इस टीम की प्लेऑफ की कहानी भी करीब करीब खत्म, जल्द हो सकती है एलिमिनेट

केकेआर की टीम अपना अहम मुकाबला सीएसके के हार गई है, इससे टीम अब प्लेऑफ की रेस में पीछे रह गई है।

Kolkata Knight Riders- India TV Hindi
Image Source : PTI कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल में अब तक तीन टीमें ऐसी हैं, जो बाहर हो चुकी हैं, यानी अब उनकी प्लेऑफ तक पहुंचने की कहानी खत्म हो चुकी है। इसमें चेन्नई, राजस्थान और हैदराबाद के नाम शामिल हैं। हालांकि अभी तक कोई टीम ऐसी नहीं है, जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी हो। यानी अब टॉप 4 के लिए सात टीमों के बीच मुकाबला है। हालांकि कुछ टीमें ऐसी हैं, जो अभी तक आधिकारिक तौर पर बाहर तो नहीं हुई हैं, लेकिन उनके लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना करीब करीब नामुमकिन सा है। उन्हीं में से एक टीम केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स है। केकेआर को बुधवार को सीएसके के हाथों एक करीबी हार मिली है, जो उसे काफी जख्म देकर गई है। 

केकेआर की टीम अभी अंक तालिका में छठे स्थान पर

अंक तालिका में टीम की स्थिति की बात की जाए तो टीम अभी तक 12 मैच खेलकर उसमें से पांच जीत चुकी है और छह में से हार मिली है। एक मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था। टीम अभी छठे स्थान पर है। अब उसके दो और मैच बाकी हैं। यानी टीम यहां से अगर अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है तो उसके अधिक से अधिक 15 अंक ही हो पाएंगे। 15 अंक टीम प्लेऑफ में चली जाएगी इसकी संभावना काफी कम है। अगर टीम से दो मैच जीत भी गई तो टीम संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर फिनिश कर सकती है। दो और टीमें हैं, जो अपने सभी मैच जीतकर 15 अंक तक हासिल कर सकती हैं। उसके बाद नेट रन रेट देखा जाएगा, जिसका बेहतर होगा वो टीम आगे जाएगी। 

केकेआर के दोनों मुकाबले घर से बाहर

अब यहां से केकेआर की टीम कोई भी हार बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। एक हार के बाद ही टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। केकेआर की टीम अब अपने अगले मुकाबले में 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में उतरेगी। इसके बाद आखिरी मैच में उसका सामना 17 मई को आरसीबी से होगा। ये मुकाबला भी टीम विरोधी टीम के होम ग्राउंड पर खेलेगी।

अब हरएक मैच हो गया है अहम

अब आईपीएल अपने उस मुकाम पर जा पहुंचा है, जहां एक मैच की हार जीत ही तय करेगी कि कौन सी टीम प्लेऑफ में जाएगी और कौन सी बाहर हो जाएगी। यानी हर एक मुकाबला काफी अहम है। जो टीमें टॉप पर चल रही हैं, वे प्लेऑफ के काफी करीब तो हैं, लेकिन उन्हें भी वहां बने रहने के लिए लगातार जीत का सिलसिला जारी रखना होगा। यानी आने वाले सभी मुकाबले काफी रोचक होने जा रहे हैं।

Latest Cricket News