1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR Qualification Scenario: कोलकाता ने किया शानदार कमबैक, लेकिन प्लेऑफ के लिए लगाना होगा एड़ी चोटी का जोर

KKR Qualification Scenario: कोलकाता ने किया शानदार कमबैक, लेकिन प्लेऑफ के लिए लगाना होगा एड़ी चोटी का जोर

KKR Qualification Scenario: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में पिछले 7 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का एक अच्छा मौका है।

KKR- India TV Hindi
Image Source : PTI कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2026 का लीग स्टेज अब खत्म होने के कगार पर है। तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, वहीं चौथे स्थान के लिए अभी भी लड़ाई जारी है। आईपीएल 2026 में जिस टीम ने सबसे शानदार कमबैक किया है वो है कोलकाता नाइट राइडर्स। KKR को इस सीजन अपने शुरुआती 6 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद फैंस का मानना था कि केकेआर अब इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन आधा लीग स्टेज खत्म होने के बाद केकेआर ने जिस तरह से वापसी की उसे देखकर हर कोई हैरान है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में ये टीम अभी भी टॉप-4 में जगह बना सकती है। लेकिन इसके लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर को चाहिए बड़ी जीत

केकेआर ने अपने पिछले 7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। केकेआर 13 मुकाबलों में 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। केकेआर को लीग स्टेज में अभी एक और मैच खेलना है। उनका अगला मैच 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स से है। KKR को यहां से अंतिम चार में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि आखिरी मुकाबला जीतकर भी केकेआर को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

KKR को बाकी टीमों के रिजल्ट पर रहना होगा निर्भर

अगर केकेआर अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत लेती है तो फिर उन्हें दुआ करनी होगी कि मुंबई इंडियंस 24 मई को होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हरा दे। हालांकि इससे पहले 23 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस मुकाबले में अगर लखनऊ की टीम पंजाब किंग्स को हरा देती है, तो फिर उस स्थिति में केकेआर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो वहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ फिलहाल चौथे नंबर पर है। वहीं पंजाब 13 अंक के साथ पांचवें और इतने ही पॉइंट्स के साथ KKR छठे नंबर पर है। यहां केकेआर की तुलना में पंजाब का नेट रन रेट बेहतर है।

यह भी पढ़ें

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम? टॉप-5 में 2 भारतीय का नाम

क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा जिसका टूटना है असंभव, इन 2 गेंदबाजों के नाम है डबल हैट्रिक लेने का कारनामा

Latest Cricket News