1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR के खिलाफ मैच से पहले KKR के लिए गुड न्यूज, 18 करोड़ वाला खिलाड़ी जुड़ा टीम के साथ

RR के खिलाफ मैच से पहले KKR के लिए गुड न्यूज, 18 करोड़ वाला खिलाड़ी जुड़ा टीम के साथ

Matheesha Pathirana joins KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले केकेआर के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Mathisa Pathirana- India TV Hindi
Image Source : X@KKR माथिसा पथिराना

Matheesha Pathirana joins KKR: आईपीएल 2026 में 19 अप्रैल को रविवार के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले कोलकाता की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल मथीशा पथिराना केकेआर के कैंप से जुड़ गए हैं। हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद केकेआर में आखिरकार 18 करोड़ी गेंदबाज की वापसी हो गई है। केकेआर ने इस खिलाड़ी को मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ की बड़ी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

6 मैचों में नहीं खेल पाए पथिराना 

चोटिल होने के कारण मथीशा पथिराना शुरुआती 6 मैचों में नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका क्रिकेट से NoC मिलने के बाद पथिराना भारत आ गए हैं और KKR की टीम से जुड़ गए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट करते हुए श्रीलंका के इस घातक गेंदबाज के टीम से जुड़ने की खबर दी। कोलकाता पहुंचने के बाद मथीशा पथिराना का कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में शानदार तरीके से स्वागत हुआ। अब देखना ये होगा कि पथिराना को राजस्थान के खिलाफ मैच में मौका मिलता है या नहीं।

IPL में अब तक कैसा रहा है पथिराना का प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 में अब तक 6 मैचों में हिस्सा लिया है, जिनमें से 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। KKR की कमजोरी गेंदबाजी रही है और पथिराना के आने से उनकी टीम मजबूत नजर आ रही है। देखना होगा कि वो KKR की किस्मत बदल पाते हैं या नहीं। पथिराना ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 32 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 21.61 की औसत से 47 विकेट लिए हैं। उन्होंने सभी मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं।

घातक यॉर्कर फेंकने के लिए जाने जाते हैं मलिंगा 

पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट का बेबी मलिंगा कहा जाता है क्योंकि उनका एक्शन काफी हद तक श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से मिलता-जुलता है। लसिथ मलिंगा अपनी घातक यॉर्कर्स के लिए जाने जाते थे। उनका राउंड आर्म एक्शन भी काफी अनोखा था। मथीशा पथिराना का एक्शन भी मलिंगा की तरह है। पथिराना भी मलिंगा की तरह सटीक यॉर्कर और स्लोअर बॉल फेंकने में माहिर हैं। इसी वजह से उन्हें बेबी मलिंगा कहा जाता है। वह इससे पहले CSK का हिस्सा थे और उस फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें

CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन

175+ रनों का टारगेट चेज करने में CSK के छूट जाते हैं पसीने, पिछले 18 मैचों का रिकॉर्ड देखकर रह जाएंगे दंग

Latest Cricket News