KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली इस सीजन की तीसरी जीत, कोलकाता को 2 विकेट से दी मात
KKR vs CSK: आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसे सीएसके ने अपने नाम किया।

KKR vs CSK: आईपीएल 2025 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 विकेट से मात दी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम ने इस लक्ष्य को आखिरी ओवर में 2 विकेट रहते हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
KKR vs CSK मैच का स्कोरकार्ड देखने के यहां क्लिक करें
Live updates : KKR vs CSK Match 57 Live Score
-
May 07, 2025 11:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई ने दर्ज की जीत
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए एक रोमांचक मैच में सीएसके ने केकेआर को 2 विकेट से हराया।
-
May 07, 2025 11:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
18 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। सीएसके को जीत के लिए 18 रन और चाहिए।
-
May 07, 2025 10:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
16 ओवर के खत्म होने तक चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। सीएसके को यहां से जीत के लिए 25 गेंदों में 34 रन की जरूरत है। दुबे और धोनी क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 07, 2025 10:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई को लगा छठा झटका
128 के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स को छठा झटका लगा है। ब्रेविस 25 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
-
May 07, 2025 10:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। ब्रेविस 20 और दुबे 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
May 07, 2025 10:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
8 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 11 और शिवम दुबे 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 07, 2025 9:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई को लगा चौथा झटका
5 ओवर का खेल खत्म होने तक चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। अश्विन के रूप में चेन्नई को चौथा झटका लगा है, वह 8 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर रवींद्र जडेजा और ब्रेविस मौजूद हैं।
-
May 07, 2025 9:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सीएसके का दूसरा विकेट गिरा
डेवोन कॉनवे के रूप में चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। वह बिना खाता खोले मोईन अली की गेंद बोल्ड हुए। 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन है।
-
May 07, 2025 9:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
CSK को लगा पहला झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को आयुष म्हात्रे के रूप में पहला झटका लगा है। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें वैभव अरोड़ा ने आउट किया। 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन है।
-
May 07, 2025 9:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलकाता ने चेन्नई के सामने रखा बड़ा टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए हैं।
-
May 07, 2025 8:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
16 ओवर का खेल खत्म होने तक कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। रसल 28 और मनीष पांडे 20 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
May 07, 2025 8:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अजिंक्य रहाणे भी लौटे पवेलियन
अजिंक्य रहाणे 33 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 103 रन है।
-
May 07, 2025 8:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर
10 ओवर का खेल खत्म होने तक कोलकाता ने 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। रहाणे 38 और मनीष पांडे 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 07, 2025 8:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी
नूर अहमद ने अपने पहले ही ओवर में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने सुनील नरेन और अंगकृश रघुवंशी को पवेलियन भेजा। 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
-
May 07, 2025 8:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
6 ओवर का खेल खत्म होने तक कोलकाता ने 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। रहाणे 29 और नरेन 25 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
May 07, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
3 ओवर का खेल खत्म होने तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। रहाणे 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, वहीं नरेन अभी भी अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
May 07, 2025 7:39 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रहमानुल्लाह गुरबाज हुए आउट
रहमानुल्लाह गुबराज के रूप में कोलकाता को बड़ा झटका लगा है। वह 9 गेंदों में 11 रन बनाकर अंशुल कम्बोज का शिकार बने।
-
May 07, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
1 ओवर के बाद KKR का स्कोर
1 ओवर का खेल खत्म होने के बाद कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। गुरबाज 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, नरेन अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।
-
May 07, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
KKR vs CSK: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मार्कंडे
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, दीपक हुड्डा
-
May 07, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
-
May 07, 2025 7:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोईन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
-
May 07, 2025 7:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
KKR vs CSK: टॉस अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाई का फैसला किया है। चेन्नई की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
-
May 07, 2025 6:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
KKR vs CSK: हेड टू हेड रिकॉर्ड
KKR और CSK के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई ने 19 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 11 मैचों में KKR ने बाजी मारी है।
-
May 07, 2025 6:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्दार्थ
-
May 07, 2025 6:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वॉड
रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंंडे, रोवमैन पॉवेल, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन साकरिया।