A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR vs PBKS: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

KKR vs PBKS: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 में 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स मुकाबला खेला गया। बारिश की वजह से ये मुकाबला अंत में रद्द हो गया।

KKR vs PBKS- India TV Hindi
Image Source : AP कोलकाता vs पंजाब

KKR vs PBKS Called Off: आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच को बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कोलकाता ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए थे।​ टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे। उसी वक्त हल्की बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था। हालांकि, देखते ही देखते बारिश तेज हो गई जिससे मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। इस मैच के रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटा गया, जिससे इस सीजन पॉइंट्स टेबल में केकेआर का खाता भी खुल गया है। वहीं पंजाब की टीम 3 मैच में 5 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

 

Latest Cricket News

Live updates : KKR vs PBKS Live Score

  • 11:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पॉइंट्स टेबल में खुला केकेआर का खाता

    KKR vs PBKS मैच रद्द होने के बाद केकेआर को एक पॉइंट मिला है। इसके साथ ही इस सीजन पॉइंट्स टेबल में टीम का खाता खुल गया है। पंजाब किंग्स के खाते में अब पांच अंक हो गए हैं और उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

  • 11:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बारिश की वजह मैच हुआ रद्द

    बारिश के कारण कोलकाता बनाम पंजाब मैच रद्द हो गया है। मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक पॉइंट्स शेयर किए गए हैं।

  • 10:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    जल्द ही शुरू हो सकता है मैच

    कोलकाता से एक अच्छी खबर आ रही है। वहां बारिश रुक चुकी है और मैदान से कवर्स को हटाए जा रहे हैं। पांच ओवर का मैच शुरू करने के लिए कट ऑफ टाइम 11 बजकर 14 मिनट का है।

  • 10:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    क्या है इस मैच का कट ऑफ टाइम?

    कोलकाता और पंजाब के बीच खेले जा रहे इस मैच में ओवर्स की कटौती जारी है। पांच-पांच ओवरों के मैच के लिए कट ऑफ टाइम 11 बजकर 14 मिनट है। अगर इस समय तक मैच शुरू नहीं हुआ तो मुकाबला रद्द हो जाएगा।

  • 10:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    कट ऑफ टाइम

    5-5 ओवर के मुकाबले के लिए कट-ऑफ टाइम 23:14 PM है। मैदान से अब तक कोई अच्छी खबर नहीं आई है। 

  • 10:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    बारिश अब भी जारी

    रात के 10 बज चुके हैं, लेकिन अब भी हल्की बारिश हो रही है। इस बीच स्टेडियम से कुछ दर्शक लौटते भी नजर आ रहे हैं।

     

  • 9:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    20-20 ओवर का नहीं होगा मैच

    कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है और अब वहां तेज हवाएं भी चल रही है। मैदान पर कवर्स लगे हुए हैं। ऐसे में अब ये मुकाबला जब भी शुरू होगा तो वहां निश्चित तौर पर ओवर्स में कटौती की जाएगी। अब ये मुकाबला 20-20 ओवर का नहीं होगा।

  • 8:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कोलकाता में हो रही है लगातार बारिश

    कोलकाता में इस वक्त भी लगातार बारिश हो रही है और मैदान पर चारों तरफ कवर्स लगे हुए हैं। मैच के दोबारा शुरू होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

  • 7:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कोलकाता में शुरू हुई बारिश

    कोलकाता में बारिश शुरू हो चुकी है, जिस वजह से खेल को रोकना पड़ा है। मैच में अब तक 3.4 ओवर का खेल हुआ है और केकेआर का स्कोर इस वक्त दो विकेट के नुकसान पर 25 रन है।

  • 7:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बार्टलेट ने दिया केकेआर को डबल झटका

    जेवियर बार्टलेट ने इस मैच में केकेआर को एक ही ओवर में दोहरा झटका दिया है। फिन एलन इस मैच में 6 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद कैमरून ग्रीन दो बॉल में चार रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 16 रन है।

  • 7:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कोलकाता नाइट राइडर्स की अच्छी शुरुआत

    कोलकाता नाइट राइडर्स को अच्छी शुरुआत मिली है। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन है। अर्शदीप के इस ओवर में फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने एक-एक चौके लगाए।

  • 7:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

    पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

  • 7:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    KKR की प्लेइंग XI

    कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

  • 7:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    KKR vs PBKS टॉस अपडेट

    कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

  • 6:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    KKR vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड

    आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान केकेआर का पलड़ा भारी रहा। केकेआर ने पंजाब को 21 मैचों में धूल चटाई। वहीं, पंजाब ने 13 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

  • 6:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरज़ई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।

  • 6:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना