KKR vs RR: कांटे की टक्कर में कोलकाता ने राजस्थान को 1 रन से दी मात, बेकार गई रियान पराग की तूफानी पारी
KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 सीजन का 53वां मुकाबला खेला गया, जिसे केकेआर ने अपने नाम किया।

KKR vs RR: IPL 2025 का 53वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए हैं। कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए रियान पराग ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए, लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी में मोईन अली, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए।
यहां देखें कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का स्कोरकार्ड
Live updates : KKR vs RR Live Score IPL 2025 Match 53
-
May 04, 2025 7:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलकाता ने दर्ज की रोमांचक जीत
एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को 1 रन से दी मात।
-
May 04, 2025 7:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शतक लगाने से चूके रियान पराग
रियान पराग इस मैच में 45 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा ने उनका विकेट लिया। राजस्थान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन है।
-
May 04, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शतक के करीब रियान पराग
रियान पराग इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 39 गेंद में 90 रन बना चुके हैं। राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन है।
-
May 04, 2025 6:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रियान पराग ने एक ओवर में लगाए 5 छक्के
मोईन अली के एक ओवर में रियान पराग ने 5 छक्के जड़ दिए। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन है। पराग 75 और हेटमायर 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 04, 2025 6:30 PM (IST) Posted by Govind Singh
100 रनों के पार पहुंचा राजस्थान का स्कोर
राजस्थान की टीम ने 12 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिमरोन हेटमायर 17 रन और रियान पराग 45 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
May 04, 2025 6:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वरुण चक्रवर्ती का शानदार ओवर
अपने स्पेल के दूसरे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। उन्होंने ध्रुव जुरेल और वनिंदु हसरंगा को आउट किया। 8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।
-
May 04, 2025 6:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गोल्डन डक पर आउट हुए ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वह गोल्डन डक पर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड किया।
-
May 04, 2025 6:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
यशस्वी जायसवाल हुए आउट
यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान को तीसरा झटका लगा है। वह 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली ने रहाणे का विकेट लिया।
-
May 04, 2025 6:00 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर
छह ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। यशस्वी 32 और पराग 22 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
May 04, 2025 5:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान को लगा दूसरा झटका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को कुणाल सिंह राठौर के रूप में दूसरा झटका लगा है। वह बिना खाता खोले मोईन अली की गेंद पर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 9 रन है।
-
May 04, 2025 5:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान को पहला झटका लगा है। वह 4 रन बनाकर वैभव की गेंद पर आउट हुए। रहाणे ने उनका कैच पकड़ा। 1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन है।
-
May 04, 2025 5:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलकाता ने राजस्थान के सामने रखा बड़ा लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 206 रन बनाए हैं। राजस्थान को ये मैच जीतने के लिए 207 रन बनाने होंगे।
-
May 04, 2025 5:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आंद्रे रसल का अर्धशतक हुआ पूरा
आंद्रे रसल ने राजस्थान के खिलाफ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन है।
-
May 04, 2025 4:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
आकाश मधवाल का महंगा ओवर
आकाश मधवाल ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 15 रन खर्च किए। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। रसल 16 और रघुवंशी 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 04, 2025 4:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर
15 ओवर का खेल खत्म होने तक कोलकाता ने 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। रघुवंशी 36 और रसल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 04, 2025 4:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रहाणे लौटे पवेलियन
अजिंक्य रहाणे के रूप में कोलकाता को तीसरा झटका लगा है। रहाणे 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। उनको रियान पराग ने आउट किया। केकेआर का स्कोर 13 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन है।
-
May 04, 2025 4:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
9 ओवर का खेल खत्म होने तक कोलकाता ने 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। रहाणे 23 और रघुवंशी 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 04, 2025 4:07 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गुरबाज लौटे पवेलियन
कोलकाता के दूसरे सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें महेश तीक्षणा ने आउट किया। केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन है।
-
May 04, 2025 3:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
गुरबाज कर रहे हैं अच्छी बल्लेबाजी
सुनील नरेन का विकेट जल्दी गिरने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज कोलकाता के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 4 ओवर का खेल खत्म होने तक केकेआर ने 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। गुरबाज 12 और रहाणे 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 04, 2025 3:41 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलकाता को लगा पहला झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन 11 रन बनाकर आउट हुए। युद्धवीर सिंह चरक ने उनका विकेट लिया।
-
May 04, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
1 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर
कोलकाता की टीम एक ओवर का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 2 रन बना चुकी है। गुरबाज और नरेन 1-1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
May 04, 2025 3:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
KKR vs RR: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया -
May 04, 2025 3:09 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल
-
May 04, 2025 3:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोईन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा
-
May 04, 2025 3:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
KKR vs RR: टॉस अपडेट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-
May 04, 2025 2:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
KKR vs RR: थोड़ी देर में होगा टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच का टॉस दोपहर को तीन बजे होगा। रविवार को डबल हेडर है और ये दिन का पहला मैच है। दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।
-
May 04, 2025 2:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
KKR vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 मैचों में केकेआर और 14 मैचों में आरआर को जीत मिली है।
-
May 04, 2025 2:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
राजस्थान रॉयल्स टीम का स्क्वाड
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।
-
May 04, 2025 2:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का स्क्वाड
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, मयंक मारकंडे, रमनदीप सिंह, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्टजे, क्विंटन डी कॉक, मोइन अली, स्पेंसर जॉनसन।