KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026: अंगकृष-रिंकू ने संभाली केकेआर की पारी, स्कोर 100 रनों के पार
KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा का बल्ले से कमाल देखने को मिला।

KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासेन के बल्ले से जहां 52 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 48 जबकि ट्रैविस हेड ने 46 रनों की पारी खेली। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, जबकि वैभव अरोड़ ने 2 तो वहीं कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
दोनों टीमों के लिए सीजन का आगाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा, जिसमें उन्हें अपने पहले मुकाबले में 200 से अधिक का स्कोर करने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में केकेआर और हैदराबाद दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम रहने वाला है जिसमें उनकी नजरें जीत हासिल कर अंकतालिका में अपना खाता खोलने पर रहेगी। केकेआर की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है, जिसमें उनका नेट रनरेट -0.687 का है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9वें नंबर पर है और उनका नेट रनरेट -2.907 का है।
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं और उसमें केकेआर की टीम 20 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 10 ही मैच जीतने में कामयाब हो सके हैं। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं उसमें से केकेआर की टीम 8 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं।
Live updates : KKR vs SRH Live Score Updates IPL 2026
-
April 02, 2026 10:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने 9 ओवर्स में बनाए 100 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 227 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 49 और रिंकू सिंह 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब केकेआर को बची 66 गेंदों में जीत के लिए 127 रन और बनाने हैं।
-
April 02, 2026 10:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
7 ओवर्स में केकेआर ने बनाए 79 रन
केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 227 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 35 और रिंकू सिंह एक रन बनाकर खेल रहे हैं। अब केकेआर को बची 78 गेंदों में जीत के लिए 148 रन और बनाने हैं।
-
April 02, 2026 10:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कैमरून ग्रीन 2 रन बनाकर हुए रन आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में छठे ओवर की आखिरी गेंद पर अपना तीसरा विकेट 74 के स्कोर पर कैमरून ग्रीन के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर रिंकू सिंह उतरे हैं।
-
April 02, 2026 9:57 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 227 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने अपना दूसरा विकेट 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर 67 के स्कोर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में गंवा दिया है, जो 8 के निजी स्कोर पर जयदेव उनादकट का शिकार बने।
-
April 02, 2026 9:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीन ओवर्स में केकेआर का स्कोर 48 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 227 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 4 और अंगकृष रघुवंशी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 02, 2026 9:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर को लगा पहला झटका
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ 227 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका 30 के स्कोर पर फिन एलन के रूप में लगा है, जो 28 के निजी स्कोर पर हर्ष दुबे का शिकार बने।
-
April 02, 2026 9:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर्स में बनाए 226 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 8 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासेन के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली, तो वहीं केकेआर के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 8 विकेट हासिल किए।
-
April 02, 2026 9:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
नीतीश रेड्डी 39 रन बनाकर लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 19वें ओवर की पहली गेंद पर पांचवां झटका 200 के स्कोर पर नीतीश रेड्डी के रूप में लगा है, जो 39 के निजी स्कोर पर वैभव अरोड़ा का शिकार बने।
-
April 02, 2026 9:00 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 ओवर्स में बनाए 184 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 17 ओवर्स का खेल होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 184 रनों का स्कोर बना लिया है। हेनरिक क्लासेन 34 और नीतीश रेड्डी 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 02, 2026 8:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
15 ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 168 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर बना लिया है। हेनरिक क्लासेन 29 और नीतीश रेड्डी 20 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 02, 2026 8:43 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर्स में बनाए 149 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए थे। हेनरिक क्लासेन 20 और नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 02, 2026 8:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका 118 के स्कोर पर अनिकेत वर्मा के रूप में लगा है, जो सिर्फ एक रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
-
April 02, 2026 8:22 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा 48 रन बनाकर हुए आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना तीसरा विकेट 112 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 21 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।
-
April 02, 2026 8:16 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ईशान किशन 14 रन बनाकर हुए आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में 111 के स्कोर पर गंवा दिया है। ईशान किशन 9 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हुए।
-
April 02, 2026 8:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 ओवर्स में बनाए 110 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 47 और ईशान किशन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 02, 2026 8:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ट्रैविस हेड को कार्तिक त्यागी ने भेजा पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को केकेआर के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए छठे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका 82 के स्कोर पर ट्रैविस हेड के रूप में लगा है, जो कार्तिक त्यागी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ईशान किशन उतरे हैं।
-
April 02, 2026 7:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
4 ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 46 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 46 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड 36 और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 02, 2026 7:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 ओवर्स में बनाए 22 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 8 और ट्रैविस हेड 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 02, 2026 7:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ओपनिंग में उतरे
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
April 02, 2026 7:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
सनराइजर्स हैदराबाद - हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन
कोलकाता नाइट राइडर्स - फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमन पॉवेल, तेजस्वी दहिया।
-
April 02, 2026 7:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की प्लेइंग 11
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की प्लेइंग 11 इस तरह से है - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने।
-
April 02, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 में केकेआर की प्लेइंग 11 इस तरह से है - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
-
April 02, 2026 7:07 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में केकेआर ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बदलाव करते हुए शिवांग कुमार को शामिल किया है।
-
April 02, 2026 6:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों का दिख सकता है दबदबा
केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो उसमें अच्छा बाउंस देखने को मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों को गेंद बाउंड्री के पार पहुंचाने में अधिक मेहनत नहीं करने पड़ेगी। इस मैच में दोनों टीमों की बैटिंग लाइनअप को देखते हुए हाई स्कोरिंग मुकाबला देखे जाने की उम्मीद की जा सकती है। ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 100 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 42 बार जीतने में कामयाब रही है तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 57 मुकाबलों को अपने नाम किया है।
-
April 02, 2026 6:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर का रहा है अब तक पलड़ा भारी
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें उनका पलड़ा काफी भारी देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से केकेआर की टीम ने 10 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 10 मैच अपने नाम किए हैं।
-
April 02, 2026 6:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 में स्क्वाड
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, लियम लिविंगस्टन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
-
April 02, 2026 6:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
केकेआर का आईपीएल 2026 में स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।