KKR vs SRH: केकेआर ने 80 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, वैभव और चक्रवर्ती ने गेंद से दिखाया कमाल
KKR vs SRH: आईपीएल के 18वें सीजन का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को केकेआर की टीम ने 80 रनों से अपने नाम करने के साथ सीजन की दूसरी जीत दर्ज की।

KKR vs SRH: आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर बनाया है। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी में वेंकटेश अय्यर ने 60, अंगकृष रघुवंशी ने 50 तो वहीं रिंकू सिंह ने नाबाद 32 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, कामेंदु मेंडिस और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 16.4 ओवर्स में 120 रन बनाकर सिमट गई और उसे 80 रनों से इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी में सिर्फ हेनरिक क्लासेन 33 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट हासिल किए।
यहां पर देखिए केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच मैच का स्कोर
Live updates : IPL 2025 Match 15 KKR vs SRH Live Score
-
April 03, 2025 10:56 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया। केकेआर के तरफ से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती को मिले तीन-तीन सफलता।
-
April 03, 2025 10:51 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा नवां झटका
वरुण चक्रवर्ती को मिली दो गेंदों में दो सफलता। सिमरजीत सिंह के रूप में हैदराबाद ने गंवाया अपना नवां विकेट।
-
April 03, 2025 10:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा आठवां झटका
पैट कमिंस के रूप में हैदराबाद को लगा आठवां झटका। वरुण चक्रवर्ती को मिली दूसरी सफलता।
-
April 03, 2025 10:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वैभव अरोड़ा को मिली तीसरी सफलता
हेनरिक क्लासेन के रूप में हैदराबाद को लगा सातवां झटका। वह 21 गेंदों में 33 रन बनाकर हुए वैभव अरोड़ा का शिकार। क्रीज पर बल्लेबाजी करने हर्षल पटेल आए हैं।
-
April 03, 2025 10:38 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
14 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद ने अपनी 6 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए हैं। क्रीज पर पैट कमिंस 12 रन और हेनरिक क्लासेन 28 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद को जीत के लिए 36 गेंदों में 95 रन और बनाने हैं।
-
April 03, 2025 10:29 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद ने अपना 6 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए हैं। क्रीज पर पैट कमिंस और हेनरिक क्लासेन अभी मौजूद है। हैदराबाद को जीत के लिए 48 गेंदों में 117 रन और बनाने हैं।
-
April 03, 2025 10:26 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा छठा झटका
अनिकेत वर्मा के रूप में हैदराबाद को लगा छठा झटका। वह 6 गेंदों में 6 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार बने हैं।
-
April 03, 2025 10:20 PM (IST) Posted by Intern Khabar
कामिंदु मेंडिस हुए आउट
हैदराबाद को कामिंदु मेंडिस के रूप में पांचवां झटका लगा है। वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर सुनील नारायण का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने अनिकेत वर्मा आए हैं।
-
April 03, 2025 10:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद हैदराबाद की स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद ने चार विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन 10 रन और कामिंदु मेंडिस 25 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
-
April 03, 2025 10:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद ने अपने चार विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए है। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और कामिंदु मेंडिस अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 10:05 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आद्रें रसेल को मिली पहली सफलता
नितीश कुमार रेड्डी के रूप में हैदराबाद की टीम को लगा चौथा झटका। वह 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आद्रें रसेल का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने हेनरिक क्लासेन आए हैं।
-
April 03, 2025 10:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद ने अपने तीन विकेट गंवाकर 33 रन बनाए हैं। क्रीज पर कामिंदु मेंडिस 9 गेंदों में 5 रन और नितीश कुमार रेड्डी 14 गेंदों में 19 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
-
April 03, 2025 9:55 PM (IST) Posted by Intern Khabar
5ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद ने अपने तीन विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं। क्रीज पर कामिंदु मेंडिस 4 रन और नितीश कुमार रेड्डी 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 9:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
3 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर
3 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद ने अपने तीन विकेट गंवाकर बनाए 9 रन। क्रीज पर कामिंदु मेंडिस और नितीश कुमार रेड्डी आभी मौजूद हैं।
-
April 03, 2025 9:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
ईशान किशन हुए आउट
9 रन के स्कोर पर हैदराबाद को लगा तीसरा झटका। ईशान किशन 2 रन बनाकर हुए वैभव अरोड़ा का शिकार। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने कामिंदु मेंडिस आए हैं।
-
April 03, 2025 9:41 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा दूसरा झटका
हैदराबाद को लगा दूसरा झटका। अभिषेक शर्मा 6 गेंदों में 2 रन बनाकर हुए हर्षित राणा के शिकार।
-
April 03, 2025 9:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
एक ओवर के बाद हैदराबाद के स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 6 रन। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अभी मौजूद हैं।
-
April 03, 2025 9:33 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद को लगा पहला झटका
ट्रैविस हेड के रूप में हैदराबाद को लगा पहला झटका। वह वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हुए हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने ईशान किशन आए हैं।
-
April 03, 2025 9:32 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद की पारी हुई शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के तरफ से ओपन करने आए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा।
-
April 03, 2025 9:14 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर ने हैदराबाद को दिया 201 रनों का टारगेट
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर बनाए 200 रन। हैदराबाद को दिया 201 रनों का लक्ष्य। केकेआर के तरफ से सबसे अधिक 60 रन वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी 50 रन बनाए हैं।
-
April 03, 2025 9:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वेंकटेश अय्यर हुए आउट
वेंकटेश अय्यर के रूप में केकेआर को लगा पांचवां झटका। वह 29 गेंदों में 60 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार बने हैं।
-
April 03, 2025 9:05 PM (IST) Posted by Intern Khabar
19 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर 50 रन और रिंकू सिंह 31 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वेंकटेश अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 03, 2025 8:55 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने अपने 4 विकेट गंवाकर 149 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर 20 रन और रिंकू सिंह 24 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 8:46 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15 ओवर्स के बाद केकेआर स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर ने अपने 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए हैं। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर 11रन और रिंकू सिंह 6 रन बनाकर अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 8:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने अपने चार विकेट गंवाकर 113 रन बनाए हैं। क्रीज पर रिंकू सिंह 3 रन और वेंकटेश अय्यर 5 रन अभी मौजूद हैं।
-
April 03, 2025 8:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अंगकृष रघुवंशी हुए आउट
अंगकृष रघुवंशी के रूप में केकेआर को लगा चौथा झटका। वह 32 गेंदों में 50 रन बनाकर कामिंदु मेंडिस का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने रिंकू सिंह आए हैं।
-
April 03, 2025 8:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा अर्धशतक
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में केकेआर के तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक जड़ दिए हैं। उन्होंने 30 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है।
-
April 03, 2025 8:29 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने अपने तीन विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं।
-
April 03, 2025 8:25 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर को लगा तीसरा झटका
अजिंक्य रहाणे के रूप में केकेआर को लगा तीसरा झटका। रहाणे 27 गेंदों में 38 रन बनाकर जीशान अंसारी का शिकार बने। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने वेंकटेश अय्यर आए हैं।
-
April 03, 2025 8:19 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में 10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक केकेआर ने अपने दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे 38 रन और अंगकृष रघुवंशी 30 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 8:13 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
8 ओवर्स के बाद केकेआर ने अपने दो विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे 19 गेंदों में 29 रन और अंगकृष रघुवंशी 16 गेंदों में 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है।
-
April 03, 2025 8:07 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है।
-
April 03, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद केकेआर का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने दो विकेट गंवाकर बनाए 53 रन। क्रीज पर अभी कप्तान अजिंक्य रहाणे 21 रन और अंगकृष रघुवंशी 16 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 7:55 PM (IST) Posted by Intern Khabar
5 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने 38 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन और अंगकृष रघुवंशी 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 7:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
तीन ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने दो विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभी अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 03, 2025 7:45 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर को लगा दूसरा झटका
सुनील नारायण के रूप में केकेआर को दूसरा झटका लगा है। वह मोहम्मद शमी की गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए है। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।
-
April 03, 2025 7:41 PM (IST) Posted by Intern Khabar
क्विंटन डी कॉक हुए आउट
केकेआर को पहला झटका लग गया है। क्विंटन डी कॉक 1 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए है। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने अजिंक्य रहाणे आए है।
-
April 03, 2025 7:34 PM (IST) Posted by Intern Khabar
एक ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद बनाए 7 रन। क्रीज पर क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण मौजूद हैं। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में दिए 2 रन।
-
April 03, 2025 7:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
कोलकाता की पारी हुई शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता की पारी हुई शुरू। कोलकाता के तरफ से ओपन करने आए हैं क्विंटन डी कॉक और सुनील नारायण। हैदराबाद के तरफ से गेंदबाजी करने आए मोहम्मद शमी।
-
April 03, 2025 7:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर्स
केकेआर : मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया
हैदराबाद :अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, ट्रैविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर -
April 03, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हैदराबाद की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी
-
April 03, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर की प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह
-
April 03, 2025 7:02 PM (IST) Posted by Intern Khabar
KKR vs SRH Toss Updates
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
-
April 03, 2025 6:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
KKR vs SRH : दोनों टीमों की प्वाइंट्स टेबल
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक में उन्हें जीत मिली है और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। दूसरी तरफ केकेआर की बात करें तो मौजूदा सीजन में उसने तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें एक मैच में जीत मिली है और दो मैचों में हार मिली हैं। दो अंकों के साथ वह आखिरी पायदान पर है।
-
April 03, 2025 6:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
KKR vs SRH : दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 मुकाबले में केकेआर की टीम ने बाजी मारी है। वहीं सिर्फ 9 मैचों में हैदराबाद की टीम जीतने में सफल हो पाई है।
-
April 03, 2025 6:19 PM (IST) Posted by Intern Khabar
ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल रहती है। यहां पर बड़े-बड़े स्कोर भी बनते हुए देखे गए हैं। यहां की आउटफील्ड तेज रहती है। अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर अच्छी आती है। वहीं स्पिनर्स को भी ईडन गार्डन्स की पीच पर काफी मदद मिलती है।
-
April 03, 2025 6:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का स्क्वाड
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया।
-
April 03, 2025 6:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
सनराइजर्स हैदराबाद टीम का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), वियान मुल्डर, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, एडम जम्पा, सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व तायडे।