इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 35वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसे केएल राहुल और नितीश राणा ने अपने बल्लेबाजी के प्रदर्शन के दम पर पूरी तरह से सही साबित कर दिया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रनों की साझेदारी करने के साथ 15 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। ये साझेदारी उस समय टूटी जब नितीश राणा 44 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बने सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मुकाबले से पहले किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर के नाम पर था, जिन्होंने साल 2011 में 146 रनों की साझेदारी की थी। अब केएल राहुल और नितीश राणा ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। दोनों की बीच हुई 220 रनों की साझेदारी में राहुल ने 123 जबकि नितीश ने 91 रनों का योगदान दिया।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
- केएल राहुल और नितीश राणा - 220 रन (साल 2026)
- वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर - 146 रन (साल 2011)
- मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह - 106 रन (साल 2015)
- मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर - 106 रन (साल 2015)
आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
केएल राहुल और नितीश राणा के नाम पर अब आईपीएल इतिहास की दूसरे सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसमें वह सिर्फ 10 रनों से एबी डिविलियर्स और विराट कोहली के 229 रनों के साझेदारी रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। कोहली-डिविलियर्स ने ये रिकॉर्ड साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ मुकाबले में बनाया था। वहीं राहुल और राणा अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी
- एबी डिविलियर्स और विराट कोहली - 229 रन (साल 2016, बनाम गुजरात लायंस)
- केएल राहुल और नितीश राणा - 220 रन (साल 2015, बनाम पंजाब किंग्स)
- एबी डिविलियर्स बनाम विराट कोहली - 215 रन (साल 2015, बनाम मुंबई इंडियंस)
- केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक - 210 रन (साल 2022, बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स)
- साई सुदर्शन और शुभमन गिल - 210 रन (साल 2024, बनाम चेन्नई सुपर किंग्स)
ये भी पढ़ें
केएल राहुल का धमाकेदार शतक, क्रिस गेल और रोहित शर्मा की कर ली बराबरी
बांग्लादेश के 2 खिलाड़ियों पर गिरी गाज, ICC ने लिया कड़ा एक्शन
Latest Cricket News