1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: एक खिलाड़ी की वजह से बिगड़ सकता है समीकरण, क्या टीम इंडिया करेगी इनको शामिल करने की गलती

IND vs ENG: एक खिलाड़ी की वजह से बिगड़ सकता है समीकरण, क्या टीम इंडिया करेगी इनको शामिल करने की गलती

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-2 से पीछे है। मैनचेस्टर टेस्ट मैच जीतकर शुभमन गिल की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

Team India- India TV Hindi
Image Source : GETTY टीम इंडिया

इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी यह एक बड़ा सवाल है। आकाश दीप, अर्शदीप सिंह चोटिल होने की वजह से इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं नितीश कुमार रेड्डी चोटिल होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब रिपोर्ट्स में ये खबरें सामने आ रही हैं कि इस मैच के लिए कुलदीप यादव को टीम इंडिया की प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। लेकिन उनको टीम में शामिल करने से टीम इंडिया को नुकसान हो सकता है।

क्या प्लेइंग XI में होगी कुलदीप यादव की एंट्री?  

मैनचेस्टर की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद करती है। वहीं 23 जुलाई से खेले जाने वाले इस मैच के पांचों दिन बारिश होने की काफी संभावना है। ऐसे में कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में शामिल करना टीम इंडिया के लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है। अगर कुलदीप को प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है तो भारत के पास तीन-तीन स्पिनर हो जाएंगे। मैनचेस्टर के मैदान पर तीन-तीन स्पिनर्स के साथ उतरना टीम इंडिया के लिए एक जोखिम भरा फैसला हो सकता है। उनको शामिल करने से टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है।

इंग्लैंड में सिर्फ 1 टेस्ट खेल पाए हैं कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को अभी तक इंग्लैंड में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। उन्होंने इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट मैच 2018 में खेला था। उस मैच में वह सिर्फ एक विकेट ले पाए थे। उसके बाद से उन्हें इंग्लैंड में एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। कुलदीप ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वह चोट की वजह से काफी समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे। वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। लेकिन उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।

टेस्ट फॉर्मेट में कुलदीप यादव के आंकड़े

कुलदीप यादव के आंकड़े की बात करें तो उन्होंने अभी तक 13 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहां उन्होंने 24 पारियों में 22.16 के औसत से 56 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट है। टेस्ट में वह अब तक 4 बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं। अब देखना ये होगा कि कुलदीप यादव को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेती है।

यह भी पढ़ें

रेस्ट का नहीं है कोई चांस, इस खिलाड़ी को खेलना ही होगा अगला मुकाबला

कैसी बहकी- बहकी बातें कर रहे हैं शाहिद अफरीदी, कहीं बौखला तो नहीं गए

Latest Cricket News