A
Hindi News खेल क्रिकेट कुलदीप यादव की मेहंदी सेरेमनी में लगा भारतीय क्रिकेटर्स का मेला, सामने आया VIDEO

कुलदीप यादव की मेहंदी सेरेमनी में लगा भारतीय क्रिकेटर्स का मेला, सामने आया VIDEO

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद अब शादी करने जा रहे हैं, जिसमें उनकी मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मसूरी पहुंचे हुए हैं।

Kuldeep Yadav And Vanshika Chadha- India TV Hindi Image Source : REPORTER कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा

भारतीय टीम ने हाल में ही 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था, जिसमें कुलदीप यादव भी उस स्क्वाड का हिस्सा थे। अब कुलदीप क्रिकेट से ब्रेक मिलने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 14 मार्च को कुलदीप यादव मसूरी के सेवाय होटल में अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ 7 फेरे लेंगे। इस शादी के लिए कुलदीप यादव का परिवार कुछ दिन पहले ही मसूरी पहुंच गया था, जिसमें 13 मार्च को हल्दी और मेहदी की सेरेमनी हुई और इसमें शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी मसूरी पहुंच चुके हैं।

चहल और रिंकू के अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप भी पहुंचे

कुलदीप यादव की शादी मसूरी में हो रही है, जिसमें सभी कार्यक्रम वहां के सेवाय होटल में हो रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार भी अपने परिवार के साथ इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच चुके हैं। वहीं लंबे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के अलावा टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी हल्दी और मेहदी सेरेमनी से पहले मसूरी पहुंच चुके थे। कुणाल कपूर और कई बड़े नाम पहुंच चुके हैं इसके अलावा कुछ मेहमानों  के आज शाम को और कुछ लोगों की कल सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है। कुलदीप यादव हल्दी सेरेमनी के बाद अपनी होने वाली पत्नी के साथ मीडिया के सामने आए थे, जिसमें वह गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थे, जबकि उनकी होने वाली पत्नी लाल रंग की साड़ी पहने हुई थी।

पिछले साल हुई थी सगाई

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की वंशिका से पिछले साल 4 जून को सगाई हुई थी, इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में बिजी होने की वजह के चलते अब शादी का फैसला लिया गया है। इस शादी समारोह में भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह समेत उनके करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा 17 मार्च को लखनऊ में रिप्सेशन भी रखा गया है। बता दें कि शादी के बाद कुलदीप यादव आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे।

(देहरादून से हिमांशु की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बौखला गए माइकल वॉन, कहा - साउथ अफ्रीका को जानबूझकर हारना चाहिए था

सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

Latest Cricket News