SL vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला मैच, मैक्सवेल की तूफानी पारी से श्रीलंका को दो विकेट से हराया
SL vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला मैच, मैक्सवेल की तूफानी पारी से श्रीलंका को दो विकेट से हराया
Pankaj Mishra
Published : Jun 14, 2022 03:39 pm IST, Updated : Jun 14, 2022 11:47 pm IST
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहले वनडे में दो विकेट से हराया। ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया नाबाद अर्धशतक।
Image Source : GETTY IMAGESDasun Shanaka
Sri Lanka vs Australia 1st ODI HIGHLIGHTS
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे दो विकेट से जीत लिया है। बारिश से बाधित रोमांचक मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार और मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को हारी हुई बाजी में जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत के साथ ही पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली है।