IND vs JPN T20I मैच में रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को दो रन से हराया, यहां देखें पूरा स्कोर
भारत और जापान के बीच रोचक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया। इसे भारत ने दो रन से अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पांच ओवर में 32 रन बनाए थे, जवाब में जापानी टीम तीन विकेट पर 30 ही रन बना सकी।

भारत और जापान की क्रिकेट टीमें पहली बार आमने सामने आईं। किसी को भी ये उम्मीद नहीं थी कि मैच इतना रोमांचक हो जाएगा, लेकिन हर बॉल पर गजब हुआ। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए पांच ओवर में केवल 32 ही रन बनाए थे। इसके बाद जिम्मेदारी बॉलिंग पर थी। जिसे गेंदबाजों ने बाखूबी निभाया। जापान की टीम पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 30 ही रन बना सकी और इस तरह से भारत ने दो रन के मामूली अंतर से इस मैच को अपने नाम कर लिया।
केवल पांच ओवर का हो पाया मैच
वैसे तो ये मैच 20 ओवर का होना चाहिए था, लेकिन पांच ही ओवर का हो पाया। दरअसल बारिश ने मैच खराब कर दिया। आज यानी मैच के दिन तो बारिश नहीं हुई, लेकिन सोमवार को जबरदस्त बारिश ने मैदान को काफी गीला कर दिया था, इसलिए मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया। जिस मैच का टॉस 9 बजे होना था और साढ़े नौ बजे मैच शुरू हो जाना चाहिए था, उसका टॉस 12 बजे हुआ और साढ़े 12 बजे मैच शुरू हो पाया। इसलिए इसे पांच ओवर का कर दिया गया था।
काफी खराब रही भारत की बैटिंग
मुकाबला भले ही टीम इंडिया ने आखिरी बॉल पर जीत लिया हो, लेकिन कहना होगा कि भारत की बैटिंग काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी पहली ही बॉल पर शून्य पर आउट हो गए। संजू सैमसन ने सात बॉल पर केवल 9 रन बनाए। ईशान किशन ने छह बॉल पर तीन रन बनाए और आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर 12 बॉल पर 16 रन बना सके। तिलक वर्मा ने तो तीन बॉल पर एक रन बनाया और नाबाद रहे। भारत की ओर से पूरी पारी में केवल दो चौके आए। एक चौका संजू ने लगाया, वहीं दूसरा चौका श्रेयस अय्यर के बल्ले से आया।
गेंदबाजों की बदौलत जीती टीम इंडिया
गेंदबाजों ने जरूर अपना काम किया। अक्षर पटेल ने दो ओवर में सात ही रन खर्च किए। वॉशिंगटन सुंदर ने दो ओवर डाले और 13 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। रवि बिश्नोई ने एक ओवर में दस रन दिए, हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच लग रहा था कि पिच की गड़बड़ है। कोई भी बल्लेबाज स्ट्रोक लगा ही नहीं पा रहा था। इसलिए जब भारत ने केवल 32 रन बनाए, तब भी जीत की संभावना जिंदा थी। लेकिन भारत को आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी तैयारी का मौका तो मिल ही गया है।
Live updates : India vs japan t20i match updates live score
-
September 22, 2026 2:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रेयस अय्यर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
इस रोमांचक मैच में श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन की पारी खेली। इस पारी के बाद उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया।
-
September 22, 2026 2:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने दर्ज की 200वीं जीत
टीम इंडिया टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इसमें सुपर ओवर की जीत भी शामिल है। भारत ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। टीम ने अपनी पहली टी-20 जीत 2006 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी।
-
September 22, 2026 1:55 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रेयस की लगातार सातवीं जीत
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब लगातार सातवीं जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले टीम ने तीन मैचों में अफगानिस्तान को हराया था, उससे भी पहले टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को लगातार तीन मैचों में हराने में कामयाबी हासिल की थी।
-
September 22, 2026 1:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान का तीसरा विकेट गिरा
जापान का तीसरा विकेट गिर गया है। सुंदर ने दूसरा विकेट ले लिया है। जापान ने 25 रन बना लिए हैं। मैच अब रोचक दौर में है।
-
September 22, 2026 1:29 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तीन ओवर में जापान ने बनाए 18 रन
तीन ओवर में जापान ने 18 रन बना लिए हैं। टीम के दो विकेट गिर गए हैं। अब जापान को बची हुई 12 बॉल में 15 और रनों की जरूरत है।
-
September 22, 2026 1:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान का दूसरा विकेट गिरा
दूसरे ओवर में जापान का दूसरा विकेट गिर गया है। अब वॉशिंगटन सुंदर को सफलता मिली है। जापान ने दो ओवर में केवल 8 ही रन बनाए हैं।
-
September 22, 2026 1:19 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान का पहला विकेट गिरा
जापान का पहला विकेट गिर गया है। पहले ही ओवर में अक्षर पटेल ने भारत को सफलता दिला दी है। टीम ने पहले ओवर में दो रन बनाए हैं। लगता है कि पिच में ही कुछ गड़बड़ी है।
-
September 22, 2026 1:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान की बैटिंग
जापान की बैटिंग शुरू हो चुकी है। उनके दोनों ओपनर्स इस वक्त मैदान पर हैं, टीम को जीत के लिए केवल 33 ही रनों की जरूरत है। भारत की ओर से पहले ओवर अक्षर पटेल डाल रहे हैं।
-
September 22, 2026 1:09 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान के सामने छोटा सा टारगेट
भारतीय टीम पांच ओवर में 4 विकेट पर केवल 32 ही रन बना सकी है। यानी जापान को जीत के लिए केवल 33 रनों की जरूरत है। भारत की बैटिंग बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है।
-
September 22, 2026 1:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रेयस अय्यर आउट
श्रेयस अय्यर भी 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 12 बॉल का सामना किया। उनके बल्ले से केवल एक चौका आया। भारत ने 32 ही रन बनाए हैं।
-
September 22, 2026 12:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
ईशान किशन भी लौटे वापस
तीसरे ओवर में ही भारत के तीन विकेट गिर गए हैं। अब ईशान किशन भी आउट हो गए हैं। उन्होंने छह बॉल पर केवल तीन ही रन बनाए। श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
-
September 22, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
दो ओवर में भारत का स्कोर
दो ओवर का खेल हो गया है। भारत ने दो विकेट खोकर 12 रन बना लिए हैं। इस वक्त कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन क्रीज पर हैं। संजू और अभिषेक यानी दोनों ओपनर आउट होकर वापस चले गए हैं।
-
September 22, 2026 12:47 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू सैमसन भी लौटे पवेलियन
संजू सैमसन आउट हो गए हैं। वे सात बॉल पर केवल 9 ही रन बना सके। अब तक भारत के दो विकेट चले गए हैं। पहले अभिषे शर्मा शून्य पर आउट हो चुके हैं। भारत का स्कोर 9 ही रन का है।
-
September 22, 2026 12:45 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभिषेक बिना खाता खोले आउट
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही बॉल पर आउट हो गए हैं, वे अपना खाता भी नहीं खेल पाए हैं। पहले ओवर में भारत का स्कोर 7 रन हो गया है। संजू सात रन बनाकर खेल रहे हैं। अब ईशान किशन क्रीज पर आए हैं।
-
September 22, 2026 12:38 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतरे
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए हैं, दोनों भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। दोनों को पहली ही बॉल से हमला करना होगा क्योंकि मैच ही केवल पांच ओवर का है। पहली नौ बॉल पावरप्ले की हैं।
-
September 22, 2026 12:28 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
श्रेयस अय्यर ने किया कमाल
एक दिलचस्प बात आपको पता होनी चाहिए। श्रेयस अय्यर फुल मैंबर टीम के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने पांच ओवर के मैच में पहले बैटिंग का फैसला किया है। ये भी अपने आप में गजब की बात है।
-
September 22, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
संजू और अभिषेक की जोड़ी करेगी आगाज
आज के मैच में भी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पारी का आगाज करते हुए नजर आएगी। अब से बस कुछ ही देर में पहली बॉल डाल दी जाएगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस वक्त राष्ट्रगान के लिए मैदान में उतरी चुकी हैं।
-
September 22, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
केवल 9 बॉल का होगा पावरप्ले
मैच ही केवल पांच ओवर का है, इसलिए 1.3 यानी 9 बॉल का पावरप्ले होगा। देखना यही दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इन पांच ओवर में कितने रन बना पाती है। साथ ही सलामी बल्लेबाज कितने रन बनाते हैं।
-
September 22, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
साढ़े 12 बजे फेंकी जाएगी पहली बॉल
टॉस हो गया है, जिसे भारत ने जीत लिया है। श्रेयस अय्यर ने पहले बैटिंग का फैसला किया है। अब से कुछ ही देर बाद यानी साढ़े 12 बजे पहली बॉल फेंकी जाएगी। केवल पांच ओवर ही टीम इंडिया को बैटिंग के लिए मिलेंगे।
-
September 22, 2026 12:12 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
वैभस सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका
आज भी वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। यानी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे।
-
September 22, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
-
September 22, 2026 12:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान की प्लेइंग XI
लैकलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंज़े, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर।
-
September 22, 2026 12:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीत गए हैं, उन्होंने पहले बैटिंग का फैसला किया है। केवल पांच पांच ओवर का मैच होगा। पहले ही काफी देरी हो चुकी है। अब देखना होगा कि टीम इंडिया पांच ओवर में कितने रन बना पाती है।
-
September 22, 2026 11:58 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
पांच पांच ओवर का होगा मुकाबला
मैच को हरी झंडी दे दी गई है। हालांकि वक्त काफी बर्बाद हो गया है। अब पता चला है कि भारतीय समय अनुसार 12 बजे टॉस होगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था मैच पूरा नहीं हो पाएगा। तय किया गया है कि दोनों टीमों को पांच पांच ओवर मिलेंगे।
-
September 22, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
तीसरा निरीक्षण करीब
पहला निरीक्षण सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर हुआ था। इसके बाद सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर फिर से निरीक्षण हुआ। अब तीसरा निरीक्षण 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। इस वक्त बारिश नहीं है। देखना है कि क्या फैसला लिया जाता है।
-
September 22, 2026 11:40 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
दो घंटे का वक्त बर्बाद
मैच के लिए टॉस 9 बजे होना था और साढ़े नौ बजे से मुकाबला शुरू हो जाना था। अब साढ़े 11 से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन टॉस का भी नामोनिशान नहीं है। हालांकि इस वक्त खिलाड़ी मैदान पर हैं। मैच देखने के लिए जबरदस्त भीड़ आई है, लेकिन मैदान गीला होने के कारण दिक्कत आ रही है। कुछ ही देर में फिर से निरीक्षण होगा, तभी पता चलेगा कि मैच का आखिर होगा क्या।
-
September 22, 2026 11:33 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
थोड़ी देर में होगा निरीक्षण
अब से कुछ ही देर में अगला निरीक्षण होगा। इस बीच मैच होने की संभावना जीवित है। कुछ देर बाद फैसला होगा कि मैच होगा कि नहीं। अभी मौसम साफ है, लेकिन मैदान कितना सूख पाया है, ये सवाल जरूर होगा। अब मैच पूरे 20 ओवर का होने की संभावना ना के बराबरी है। कुछ ही देर में जापान में सूर्यास्त होने लगेगा।
-
September 22, 2026 11:23 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
आखिर शुरू क्यों नहीं हो पा रहा है मैच
सुबह से बारिश नहीं हो रही है, इसके बाद भी मैच शुरू क्यों नहीं हो पा रहा है, ये बड़ा सवाल है। तो इसका जवाब ये है कि भले ही अभी बारिश ना हो रही हो, लेकिन सोमवार को हुई बारिश के कारण मैदान इतना गीला हो चुका है कि अभी तक खेलने के लिए ठीक नहीं है। इसलिए मैच में देरी हो रही है।
-
September 22, 2026 11:16 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब 11:45 बजे होगा निरीक्षण
मैच में देरी हो रही है। अंपायर्स और रेफरी ने काफी वक्त मैदान पर गुजारा है। इस दौरान दोनों टीमों के कप्तान भी वहां थे। अभी मैच होने की उम्मीद कायम है। इतना जरूर है कि अब पूरे 20 ओवर का मैच शायद नहीं हो पाएगा। इस बीच बीसीसीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि अब 11 बजकर 45 मिनट पर अगला निरीक्षण होगा, तभी शायद तय हो पाएगा कि मैच होगा या फिर रद कर दिया जाएगा।
-
September 22, 2026 11:05 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब 20 ओवर का मैच होने की संभावना काफी कम
अब इस बात की संभावना काफी कम है कि पूरे 20 ओवर का मैच हो पाएगा। अब तक मैच शुरू नहीं हो पाया है, यहां तक कि टॉस भी नहीं हुआ है। जापान में धीरे धीरे शाम हो रही है। खास बात ये है कि वहां पर मैदान पर लाइट के इंतजाम नहीं हैं। इसलिए शाम ढलते ही मैच खत्म हो जाएगा। इस वक्त मैच शुरू कराने को लेकर बात चल रही है, लेकिन मैदान पर कुछ जगह हल्का पानी है, जो खिलाड़ियों के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। मैच होगा कि नहीं, इसका ऐलान जल्द होने की संभावना है।
-
September 22, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
मैच में हो चुकी है काफी देरी, अब संकट में मुकाबला
बार बार ऐलान करने के बाद भी अभी तक मैदान का निरीक्षण नहीं हो सका है। इस बीच भारतीय खिलाड़ी मैदान पर हैं और अपनी तैयारी कर रहे हैं। जापानी प्लेयर्स भी मैदान पर आकर वॉर्मअप कर रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है, इसलिए कवर्स हटे हुए हैं। फिलहाल बादल तो हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
-
September 22, 2026 10:51 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब क्या है देरी
दरअसल मैच में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि बादलों की वजह से रोशनी कम है। बारिश तो अब नहीं है, मैदान भी काफी हद तक सुखा लिया गया है, लेकिन बादलों के कारण रोशनी कम है। इसलिए कहना होगा कि मैच पर संकट जरूर नजर आता है। कुछ ही देर में पता चलेगा कि मैच होगा या नहीं।
-
September 22, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
निरीक्षण का वक्त करीब
निरीक्षण का वक्त करीब आ रहा है। थोड़ी देर में अंपायर मैदान पर आने वाले हैं। एक घंटे से ज्यादा मैच लेट हो गया है। अब हो सकता है कि अगर मैच शुरू हुआ तो भी कुछ ना कुछ ओवर काटे जाएंगे। यानी पूरे 20 ओवर का मैच होने की संभावना काफी कम है।
-
September 22, 2026 10:32 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फिर से बारिश की आशंका
इस वक्त तो बारिश नहीं है, हल्की धूप भी है, लेकिन बादल जरूर आ गए हैं। कभी भी बारिश फिर से शुरू हो सकती है। इस बीच अभी 80 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है। देखना होगा कि अगले निरीक्षण में अंपायर्स की ओर से क्या ऐलान किया जाता है। फिलहाल मैच पर संकट नजर आ रहा है।
-
September 22, 2026 10:22 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
बीसीसीआई ने दिया अपडेट
इस बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के माध्यम से मैच को लेकर अपडेट दिया है। बताया गया है कि अगला निरीक्षण दो बजकर 15 मिनट यानी भारतीय समय अनुसार दस बजकर 45 मिनट पर होगा। उसके बाद तय होगा कि मैच कब शुरू होगा।
-
September 22, 2026 10:17 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
मैदान गीला है, इसलिए हो रही है देरी
मैच में देरी हो रही है। पता चला है कि अब तो बारिश नहीं है, लेकिन सोमवार को जो बारिश हुई थी, उसका असर अब तक देखने को मिल रहा है। इस बीच खबर है कि बादल फिर से आसमान पर आ गए हैं। हालांकि अभी बारिश नहीं है, लेकिन संकट जरूर है। निरीक्षण थोड़ी और देर के लिए बढ़ा दिया गया है।
-
September 22, 2026 10:14 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
थोड़ी देर में हो सकता है टॉस
अब निरीक्षण का वक्त करीब आ रहा है। जानकारी के अनुसार भारतीय समय अनुसार दस बजकर 20 मिनट पर निरीक्षण होगा। उसके बाद ही अंपायर बताएंगे कि मैच कितने बजे से शुरू होगा। अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है। हालांकि मैच होने की अभी तक तो पूरी संभावना है। अगर बारिश ना हो तो कुछ ही देर में सब कुछ लाइन पर आ जाएगा।
-
September 22, 2026 10:04 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
फिर टल गया निरीक्षण
वैसे तो जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारतीय समय अनुसार दस बजे मैदान का निरीक्षण होगा, जो कि अब टल गया है। पता चला है कि अब दस बजकर 20 मिनट पर निरीक्षण किया जाएगा। इस वक्त पिच और मैदान को सुखाने का काम तेजी के साथ हो रहा है। इस वक्त बारिश नहीं है, ये अच्छी बात है।
-
September 22, 2026 9:56 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जल्द हो सकता है टॉस और मैच शुरू होने के वक्त का ऐलान
जापान से अच्छी खबर आ रही है। अब से बस थोड़ी ही देर में टॉस और मैच शुरू होने के वक्त का ऐलान किया जा सकता है। कुछ ही मिनट में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद हालात को देखते हुए अपनी राय देंगे। उम्मीद है कि इस बार टॉस और मैच का वक्त बता दिया जाएगा।
-
September 22, 2026 9:48 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब दस बजे होगा मैदान का निरीक्षण
फिर से समय बढ़ा दिया गया है। पहले 9 बजकर 45 मिनट पर मैदान का निरीक्षण होना था, लेकिन अब इसे दस बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी अभी कुछ और देर आपको इंजजार करना होगा। हालांकि मैच होगा तो ये संकेत मिल रहे हैं, बस देरी हो रही है।
-
September 22, 2026 9:44 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
खिलाड़ी भी मैदान पर आए
दोनों टीमों के खिलाड़ी अब मैदान पर आ चुके हैं। बस थोड़ी ही देर में इंस्पेक्शन होगा। फिलहाल स्टंप लगा दिए गए हैं। मौसम साफ है और धूप भी निकली हुई है।
-
September 22, 2026 9:42 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कप्तान और कोच मैदान पर आए
इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण पिच पर नजर आ रहे हैं। इस वक्त मैदान पर धूप खिली हुई है। फिलहाल बूंदाबांदी के भी आसार नहीं हैं। कुछ ही देर में निरीक्षण के बाद टॉस होने की उम्मीद की जा सकती है।
-
September 22, 2026 9:38 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब से कुछ ही देर में मैदान का निरीक्षण
मैच में देरी हो रही है। मैदान गीला होने के कारण मुकाबला अभी शुरू नहीं हो सका है। बीसीसीआई ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि 9 बजकर 45 मिनट पर मैदान का निरीक्षण अंपायरों की ओर से होगा। उसके बाद तय होगा कि मैच कितने बजे शुरू होगा।
-
September 22, 2026 9:31 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, यश ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
-
September 22, 2026 9:26 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत के हेड कोच हैं वीवीएस लक्ष्मण
इस मैच और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। लक्ष्मण किस सोच और किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
-
September 22, 2026 9:20 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
कैसी है आज के मैच के लिए पिच
आज के मैच पर बारिश का साया आ चुका है। सोमवार को काफी बारिश हुई, जिसका असर अब तक है। 20 सितंबर को ही जापान और हांगकांग के बीच मैच होना था, जो बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गया था। वैसे तो यहां खूब रन बनते रहे हैं, लेकिन अब बारिश ने पिच का मिजाज भी बदल दिया होगा। जब मैच शुरू होने का ऐलान होगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि पिच कैसा व्यवहार करेगी।
-
September 22, 2026 9:15 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अब तय वक्त पर शुरू नहीं हो पाएगा मुकाबला
बारिश ने भारत बनाम जापान मैच का खेल खराब किया है। नौ बजे टॉस होना था, उसके बाद साढ़े नौ बजे मैच का आगाज होना चाहिए था। लेकिन अभी तक टॉस ही नहीं हो पाया है। इसका मतलब साफ है कि मैच अब अपने तय वक्त पर शुरू नहीं हो पाएगा। इसमें देरी हो रही है।
-
September 22, 2026 9:09 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
थोड़ी देर में होगा मैदान और पिच का निरीक्षण
आज के मैच का टॉस भारतीय समय अनुसार नौ बजे होना था और साढ़े नौ बजे मैच शुरू होने का वक्त था, लेकिन मैदान गीला है, इसलिए पता चला है कि 9 बजकर 45 मिनट पर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा।
-
September 22, 2026 9:05 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
टॉस में हो रही है देरी
मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार को जापान में अच्छी बारिश हुई थी। इसलिए आज के मैच के टॉस में देरी हो रही है। पता चला कि मैदान गीला है, हालांकि अभी बारिश नहीं हो रही है। थोड़ी देर बार अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद टॉस होगा।
-
September 22, 2026 9:03 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
क्या वैभव को मिलेगा आज मौका
सभी की नजर इस बात पर है कि क्या श्रेयस अय्यर आज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे। अगर वैभव आए तो किसे बाहर जाना होगा। क्या संजू बाहर बैठेंगे या फिर अभिषेक को बाहर किया जाएगा।
-
September 22, 2026 8:50 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
अभी मौसम साफ
अब से कुछ ही देर में टॉस होगा। इस बीच पता चला है कि मौसम साफ है और फिलहाल तो बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आती। हालांकि बीच में कुछ बाधा आने की आशंका जरूर है।
-
September 22, 2026 8:48 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान की मैच को लेकर जबरदस्त तैयारी
वैसे तो भारत और जापान के बीच होने वाला मुकाबला मिसमैच टाइप का लग रहा है, लेकिन जापाना ने इसके लिए काफी तैयारी की है। टीम के कुछ खिलाड़ी जबरदस्त खेल दिखाते रहे हैं और आज वे भारत के खिलाफ कैसा खेलते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
-
September 22, 2026 8:41 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
जापान की टीम
केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न।
-
September 22, 2026 8:41 AM (IST) Posted by Pankaj Mishra
भारत की टीम
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी।