Highlights NZ v BAN, 2nd Test Day 3: न्यूजीलैंड ने पारी और 117 रनों से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर
Highlights NZ v BAN, 2nd Test Day 3: न्यूजीलैंड ने पारी और 117 रनों से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर
India TV Sports Desk
Published : Jan 11, 2022 03:00 am IST, Updated : Jan 11, 2022 10:58 am IST
न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 117 रनों से हरा दिया।
Image Source : GETTYNZ v BAN, 2nd Test Day 3
न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 117 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान कीवी टीम ने सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म की। दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पहली पारी 6 विकेट पर 521 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 126 रन पर ढेर हो गया। इसके बाद फॉलोओन खेलते हुए मेहमान टीम दूसरी पारी में 278 रन ही बना सकी।