1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम पर ICC ने की बड़ी कार्रवाई, खराब पिच के लिए मिला 1-1 डिमेरिट पॉइंट

लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम पर ICC ने की बड़ी कार्रवाई, खराब पिच के लिए मिला 1-1 डिमेरिट पॉइंट

लंदन के लॉर्ड्स और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिचों को ICC ने असंतोषजनक रेटिंग दी है। मैच रेफरी की रिपोर्ट के बाद, दोनों मैदानों को एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में ही 33 विकेट गिर गए थे।

Lords Test match- India TV Hindi
Image Source : PTI लॉर्ड्स टेस्ट मैच

ICC ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे वनडे मैच की पिचों को 'असंतोषजनक' माना है। इस वजह से दोनों मैदानों को आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के तहत 1-1 डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। यह कार्रवाई मैच रेफरी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम को पहली बार मिला है डिमेरिट पॉइंट 

आईसीसी ने साफ किया है कि इससे पहले इन दोनों मैदानों (लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम) पर कोई भी डिमेरिट पॉइंट नहीं लगा था। इस मामले की पूरी रिपोर्ट इंग्लैंड और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड को भेज दी गई है। अब इन दोनों देशों के पास आईसीसी के इस फैसले को चुनौती देने या इसके खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिनों का समय है। आपको बता दें कि हाल ही में हुए इंटरनेशनल मैचों के बाद आईसीसी ने अपने नियमों के तहत इन पिचों की जांच की थी। दोनों स्टेडियम की पिच को खेल के लिए असंतोषजनक यानी खराब माना गया है।

लॉर्ड्स की पिच को लेकर ICC ने क्या कहा?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, ये डिमेरिट पॉइंट 5 साल तक लागू रहते हैं। अगर किसी मैदान को 5 साल के अंदर 6 डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं, तो वहां 12 महीने (1 साल) के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट कराने पर रोक लगा दी जाती है। लॉर्ड्स की पिच को लेकर रेफरी ने कहा कि वहां गेंद बहुत ज्यादा सीम हो रही थी और कई बार बहुत नीचे रह रही थी, जिससे पहले दिन 16 और दूसरे दिन 17 विकेट गिर गए। वहीं, गद्दाफी स्टेडियम की पिच को बहुत धीमी बताया गया, जहां रन बनाना बेहद मुश्किल था और मैच की शुरुआत से ही स्पिनरों को बहुत मदद मिल रही थी, जो कि एक वनडे मैच के लिहाज से सही नहीं था।

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को मिली थी जीत

लॉर्ड्स टेस्ट मैच की बात करें तो वहां तेज गेंदबाजों के लिए पिच काफी मददगार थी। उस मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच की बात करें तो वहां बैटिंग के लिए मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 157 रन ही बना पाई थी। इस टारगेट को चेज करने में पाकिस्तान के पसीने छूट गए। उन्होंने 41.5 ओवर में इस टारगेट को 4 विकेट रहते हासिल किया था।

यह भी पढ़ें

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया का स्क्वाड अचानक बदला, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स के नाम हुआ अनचाहा हैट्रिक, शर्मनाक लिस्ट में अब सिर्फ पापुआ न्यू गिनी से पीछे

Latest Cricket News