1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs DC: लखनऊ और दिल्ली के बीच दिखी है अब तक कड़ी टक्कर, दोनों टीमों के बीच ऐसा रहा हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs DC: लखनऊ और दिल्ली के बीच दिखी है अब तक कड़ी टक्कर, दोनों टीमों के बीच ऐसा रहा हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs DC: आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने के साथ 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में लखनऊ के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल इतिहास में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

LSG vs DC- India TV Hindi
Image Source : AFP लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 5वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की नजरें सीजन का आगाज जीत के साथ करने पर होगी, ताकि प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोला जा सके। लखनऊ की टीम लगातार दूसरे सीजन भी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएगी, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी इस सीजन भी अक्षर पटेल संभालते हुए दिखाई देंगे। दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल के इतिहास में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है। ऐसे में हम आपको लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जहां 4 मुकाबलों को अपने नाम किया है तो वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम तीन मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं और यहां भी दिल्ली कैपिटल्स टीम का पलड़ा भारी दिखता है, जिसमें उन्होंने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सिर्फ एक मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है।

ऋषभ पंत पर रहेगी सभी की नजरें

इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर रहने वाली हैं, जिनका पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में पंत जो पिछले काफी समय से मैदान से अनफिट होने की वजह से बाहर चल रहे थे, वह पूरी तरह से फिट होने के बाद शानदार वापसी करना चाहेंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उनकी तरफ से केएल राहुल काफी अहम खिलाड़ी रहने वाले हैं, जो पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान थे और उनको इकाना स्टेडियम की पिच के बारे में काफी बेहतर अंदाजा होगा।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर को जीत के बाद भी लगा झटका, BCCI ने आखिर क्यों लिया बड़ा एक्शन

LSG vs DC: केएल राहुल का कीर्तिमान होगा ध्वस्त, कैरेबियाई खिलाड़ी बनेगा नंबर-1 बल्लेबाज

Latest Cricket News