1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs DC Pitch Report: कैसी है लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच? टॉस की रहेगी अहम भूमिका

LSG vs DC Pitch Report: कैसी है लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच? टॉस की रहेगी अहम भूमिका

LSG vs DC: आईपीएल 2026 सीजन का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में लखनऊ टीम के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें यहां की पिच को लेकर भी टिकी हुई हैं।

Ekana Cricket Stadium Lucknow- India TV Hindi
Image Source : AP इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन का आगाज होने के साथ अभी तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सभी में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है। ऐसे में अब सभी की नजरें 5वें मुकाबले की पिच को लेकर भी टिकी हुई है और इसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच में ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां की पिच को लेकर देखा जाए तो पिछले सीजन यहां पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला था। हालांकि बाउंड्री बड़ी होने की वजह से स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट खेलना बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं होता है।

टारगेट का पीछा करने वाली टीम का रहा अब तक पलड़ा भारी

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें अब तक यहां कुल 22 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जहां मुकाबला जीतने में कामयाब रही तो वहीं 12 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 170 से 175 रनों के बीच का देखने को मिलता है। वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 से 185 रनों के बीच रहा था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टारगेट का पीछा करना अधिक पसंद करेगी ताकि दूसरी पारी में यदि ओस आती है तो उसका भी फायदा उठाया जा सके। इस मैच के लिए लाल मिट्टी से बनी पिच का उपयोग किया जाएगा, जिसपर बेहतर बाउंस की उम्मीद की जा सकती है और शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से इसका फायदा तेज गेंदबाजों को भी मिल सकता है।

कैसा रहेगा लखनऊ में मुकाबले के दौरान मौसम

आईपीएल 2026 सीजन के पांचवें मुकाबले को लेकर लखनऊ के मौसम को लेकर बात की जाए तो आसमान में थोड़े बादल होने की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन बारिश होने की बिल्कुल भी कोई उम्मीद नहीं है। दिन के समय लखनऊ का तापमान जहां 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है तो वहीं मुकाबला शुरू होने के दौरान इसमें काफी गिरावट देखने को मिलेगी और ये करीब 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस को मुकाबले के दौरान अधिक गर्मी और उमस का सामना नहीं करना पड़ेगा और मौसम के चलते किसी भी तरह का मजा भी नहीं किरकिरा होने वाला है।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर को जीत के बाद भी लगा झटका, BCCI ने आखिर क्यों लिया बड़ा एक्शन

LSG vs DC: केएल राहुल का कीर्तिमान होगा ध्वस्त, कैरेबियाई खिलाड़ी बनेगा नंबर-1 बल्लेबाज

Latest Cricket News