LSG vs GT: लखनऊ ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, दर्ज की सीजन की चौथी जीत
LSG vs GT: आईपीएल 2025 का 26वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस मैच को लखनऊ की टीम ने 6 विकेट से एकतरफा अपने नाम किया है।

LSG vs GT: आईपीएल 2025 का 27वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला गया जिसे लखनऊ की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनके कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से जहां 60 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं साईं सुदर्शन 56 रन बनाने में कामयाब रहे, वहीं इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अपना प्रभाव दिखाने में कामयाब नहीं हो सका। लखनऊ के लिए गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं लखनऊ की टीम ने इस टारगेट को 19.3 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वहीं लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी में एडन मारक्रम ने 58 और निकोलस पूरन ने 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पंत ने 21 और आयुष बदोनी ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए।
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच का लाइव यहां देखें
Live updates : IPL 2025 LSG vs GT 26th Match Live Cricket Score Online
-
April 12, 2025 7:22 PM (IST) Posted by Intern Khabar
लखनऊ ने गुजरात को 6 विकेट से हराया
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने गुजरात को 6 विकेट से हराया। लखनऊ की टीम के तरफ से एडन माक्ररम 58 रन और निकोलस पूरन 61 रन बनाए हैं। वहीं गुजरात की टीम के तरफ से सबसे अधिक 2 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिले हैं। राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिले हैं।
-
April 12, 2025 7:18 PM (IST) Posted by Intern Khabar
लखनऊ की टीम को लगा चौथा झटका
डेविड मिलर के रूप में लखनऊ की टीम को लगा चौथा झटका। वह 7 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने हैं।
-
April 12, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
17वें ओवर में आए 6 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेविड मिलर और आयुष बडोनी अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 18 रन चाहिए।
-
April 12, 2025 7:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
लखनऊ की टीम को लगा तीसरा झटका
निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 61 रन बनाकर का राशिद खान का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने डेविड मिलर आए हैं।
-
April 12, 2025 7:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15वें ओवर में आए 8 रन
15 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 2 विकेट खोकर रन बना लिए हैं। लखनऊ की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 27 रन चाहिए।
-
April 12, 2025 6:50 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13वें ओवर में आए 15 रन
13 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 140 रन बनाए हैं। क्रीज पर निकोलस पूरन 51 रन और आयुष बडोनी 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Intern Khabar
निकोलस पूरन ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम के तरफ से निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 12, 2025 6:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12वें ओवर में आए 2 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए हैं। क्रीज पर निकोलस पूरन और आयुष बडोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 56 रन और बनाने हैं।
-
April 12, 2025 6:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
लखनऊ की टीम को लगा दूसरा झटका
एडन माक्ररम के रूप में लखनऊ की टीम को लगा दूसरा झटका। वह 58 रन बनाकर का प्रसिद्ध कृष्णा शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने आयुष बडोनी आए हैं।
-
April 12, 2025 6:33 PM (IST) Posted by Intern Khabar
आर साई किशोर के ओवर में आए 24 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 114 रन बना लिए हैं। लखनऊ की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 67 रन चाहिए।
-
April 12, 2025 6:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
एडन माक्ररम ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम के तरफ से एडन माक्ररम ने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 12, 2025 6:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वाशिंगटन सुंदर के ओवर में आए 12 रन
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 90 रन बना लिए हैं। क्रीज पर क्रीज पर निकोलस पूरन 18 रन और एडन माक्ररम 45 रन बनाकर मौजूद हैं। लखनऊ की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 91 रन और बनाने हैं।
-
April 12, 2025 6:24 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8वें ओवर में आए 11 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने एक विकेट खोकर 78 रन बनाए हैं। क्रीज पर निकोलस पूरन 11 रन और एडन माक्ररम 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 6:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
लखनऊ की टीम को लगा पहला झटका
ऋषभ पंत के रूप में लखनऊ की टीम को लगा पहला झटका। वह 21 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने निकोलस पूरन आए हैं।
-
April 12, 2025 6:09 PM (IST) Posted by Intern Khabar
राशिद खान के ओवर में आए 12 रन
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक लखनऊ की टीम ने 61 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडन माक्ररम 38 रन और ऋषभ पंत 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों प्लेयर्स के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 12, 2025 6:00 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चार ओवर्स के बाद लखनऊ का स्कोर
चार ओवर्स के बाद लखनऊ की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडन माक्ररम और ऋषभ पंत को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है।
-
April 12, 2025 5:55 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मोहम्मद सिराज के ओवर में आए 20 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 28 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडन माक्ररम 17 रन और ऋषभ पंत 6 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 5:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अरशद खान के ओवर में आए 2 रन
2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 8 रन बनाए हैं। क्रीज पर एडन माक्ररम 6 रन और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 5:42 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर में आए 6 रन
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ की टीम ने 6 रन बनाए हैं। क्रीज पर एडन माक्ररम और ऋषभ पंत मौजूद हैं।
-
April 12, 2025 5:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
लखनऊ की पारी हुई शरू
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के तरफ से ओपन करने एडन माक्ररम और ऋषभ पंत आए हैं।
-
April 12, 2025 5:22 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात ने लखनऊ को दिया 181 रनों का टारगेट
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स मे 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं और लखनऊ की टीम को 181 रनों का टारगेट दिया है। गुजरात की टीम के तरफ से सबसे अधिक कप्तान शुभमन गिल 60 रन और साई सुदर्शन 56 रन बनाए हैं। वहीं लखनऊ की टीम के तरफ से रवि बिश्रोई और शार्दुल ठाकुर को 2-2 विकेट मिले हैं।
-
April 12, 2025 5:18 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा छठा झटका
राहुल तेबतिया के रूप में गुजरात की टीम को लगा छठा झटका। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा है।
-
April 12, 2025 5:16 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा 5वां झटका
शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में गुजरात की टीम को लगा 5वां झटका। वह 22 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने हैं।
-
April 12, 2025 5:08 PM (IST) Posted by Intern Khabar
18वें ओवर में आए 10 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए हैं। क्रीज पर शाहरुख खान और शेरफेन रदरफोर्ड अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 4:56 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा चौथा झटका
जोस बटलर के रूप में गुजरात की टीम को लगा चौथा झटका। उन्हें दिग्वेश सिंह राठी ने पवेलियन भेजा है।
-
April 12, 2025 4:52 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रवि बिश्रोई के ओवर में आए 4 रन
16 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने 3 विकेट खोकर 139 रन रन बनाए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड 4 रन और जोस बटलर 11 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
-
April 12, 2025 4:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
15वें ओवर में आए 8 रन
15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड और जोस बटलर अभी मौजूद हैं।
-
April 12, 2025 4:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar
वाशिंगटन सुंदर हुए आउट
वाशिंगटन सुंदर के रूप में गुजरात की टीम को लगा तीसरा झटका। उन्हें 2 रन के स्कोर पर रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा है।
-
April 12, 2025 4:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की टीम को लगा दूसरा झटका
साई सुदर्शन के रूप में गुजरात की टीम को लगा दूसरा झटका। उन्हें 56 रन के स्कोर पर रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा है।
-
April 12, 2025 4:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
13 ओवर्स के बाद गुजरात की टीम का स्कोर
13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए हैं। क्रीज पर जोस बटलर 1 रन और साई सुदर्शन 56 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 12, 2025 4:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शुभमन गिल हुए आउट
शुभमन गिल के रूप में गुजरात की टीम को लगा पहला झटका। वह 60 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने हैं।
-
April 12, 2025 4:28 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12वें ओवर में आए 11 रन
12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 120 रन बनाए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 60 रन और साई सुदर्शन 55 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 12, 2025 4:23 PM (IST) Posted by Intern Khabar
साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक
गुजरात की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 12, 2025 4:20 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10वें ओवर में आए 15 रन
10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गवाए 103 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 52 रन और साई सुदर्शन 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों प्लेयर्स के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 12, 2025 4:14 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात की टीम के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।
-
April 12, 2025 4:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
एडन माक्ररम के ओवर में आए 15 रन
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 46 रन और साई सुदर्शन 32 रन बनाकर मौजूद हैं।
-
April 12, 2025 4:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
7 ओवर्स के बाद गुजरात की टीम को स्कोर
7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 66 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शुभमन गिल 34 रन और साई सुदर्श 30 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 3:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद गुजरात की टीम का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गवाए 54 रन बना लिए। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ही प्लेयर्स के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
-
April 12, 2025 3:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar
5वें ओवर में आए 9 रन
5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 44 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ही प्लेयर्स को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है।
-
April 12, 2025 3:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दिग्वेश सिंह राठी के ओवर में आए 9 रन
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन बनाए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन 16 रन और कप्तान शुभमन गिल 19 रन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 3:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
शार्दुल ठाकुर के ओवर में आए 7 रन
3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने बिना कोई विकेट गवाए 26 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन मौजूद हैं।
-
April 12, 2025 3:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अकाशदीप सिंह के ओवर में आए 13 रन
2 ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 19 रन बनाए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन 10 रन और कप्तान शुभमन गिल 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 3:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पहले ओवर के बाद गुजरात का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद गुजरात की टीम ने 6 रन बनाए हैं। क्रीज पर साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
April 12, 2025 3:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
गुजरात की पारी हुई शुरू
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात की टीम के तरफ से ओपन करने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन आए हैं। वहीं लखनऊ के तरफ से गेंदबाजी करने शार्दुल ठाकुर आए हैं।
-
April 12, 2025 3:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमर जोसेफ।
-
April 12, 2025 3:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
गुजरात टाइटंस टीम की प्लेइंग 11
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
-
April 12, 2025 3:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की प्लेइंग 11
एडन माक्ररम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
-
April 12, 2025 3:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
लखनऊ ने टॉस जीतकर ली गेंदबाजी
आईपीएल 2025 का 26वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें एलएसजी की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
-
April 12, 2025 2:39 PM (IST) Posted by Govind Singh
दोनों टीमों के बीच ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
एलएसजी और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से लखनऊ सुपर जाएंट्स सिर्फ एक बार ही मुकाबला जीतने में कामयाब हो सकी है तो वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने चार मैचों को अपने नाम किया है।
-
April 12, 2025 2:04 PM (IST) Posted by Govind Singh
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम:
मिचेल मार्श, एडेन माक्ररम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, आर्यन जुयाल
-
April 12, 2025 2:04 PM (IST) Posted by Govind Singh
गुजरात टाइटंस की टीम:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, गेराल्ड कोएत्जी, करीम जानत, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुमार कुशाग्र, जयंत यादव