A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs LSG Head to Head: हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ का पलड़ा भारी, मुंबई के नाम दर्ज हैं सिर्फ इतनी जीत

MI vs LSG Head to Head: हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ का पलड़ा भारी, मुंबई के नाम दर्ज हैं सिर्फ इतनी जीत

MI vs LSG Head to Head: IPL 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस की लखनऊ सुपर जायंट्स से टक्कर होगी। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

MI vs LSG - India TV Hindi
Image Source : AFP मुंबई बनाम लखनऊ

LSG vs MI Head to Head Record: IPL 2026 में 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की आखिरी लड़ाई जैसा बन गया है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में नीचे जूझ रही हैं।

मुंबई इंडियंस इस सीजन में बुरी तरह संघर्ष करती नजर आई है। टीम ने अब तक 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं और फिलहाल नौवें स्थान पर है। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से मिली करारी हार समेत लगातार तीन हार ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत भी कुछ बेहतर नहीं है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम 8 मैचों में 2 जीत के साथ सबसे नीचे है और लगातार पांच हार झेल चुकी है। पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार ने टीम का मनोबल और गिरा दिया।

मुंबई की परेशानी उनके स्टार खिलाड़ियों के खराब फॉर्म से भी जुड़ी है। जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं रोहित शर्मा का हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर होना टीम के संतुलन को और बिगाड़ गया है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ आगे

अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में लखनऊ ने 6 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई सिर्फ 2 जीत ही दर्ज कर पाई है। खास बात यह है कि वानखेड़े में भी लखनऊ ने 3 मैचों में 2 बार मुंबई को हराया है। ऐसे में आज का मुकाबला तय करेगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रह पाएगी और किसका सफर लगभग खत्म हो जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो से कम नहीं है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराी, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा। 

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

IPL Points Table: अंक तालिका में फिर से हलचल, टॉप 4 के लिए 5 टीमों के बीच रोचक जंग

Latest Cricket News