IPL 2025 के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अभी तक मौजूदा सीजन में एक-एक मुकाबला जीता है। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था। जबकि लखनऊ की टीम को पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से पटखनी दी। अब दोनों टीमों के जीत से हौसले बुलंद हैं। ऐसे में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
गेंदबाजों को मिल सकती है मदद
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिच हमेशा से ही गेंदबाजों की मददगार रही है। इस पिच पर स्पिनर्स हावी रह सकते हैं। यहां पर गेंद फंसकर आती है। इसी वजह से बल्लेबाजों को यहां पर बैटिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में गेंदबाजों का बोलबाला हो सकता है। लेकिन WPL में यहां हाई स्कोरिंग मैच हुए हैं और पिच में तब्दीली आई है। ऐसे में बल्लेबाज भी असर डाल सकते हैं।
लखनऊ के मैदान पर ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अभी तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत हासिल की है और 6 मुकाबले ही हारे हैं। जबकि एक मैच टाई रहा है। टीम का यहां पर हाईएस्ट स्कोर 199 रन रहा है। वहीं सबसे कम स्कोर 108 रन रहा है। इस ग्राउंड पर लखनऊ की टीम अभी तक 200 से ज्यादा रनों का स्कोर नहीं बना पाई है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभी तक कुल दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उन्हें जीत मिली है और एक में हार झेलनी पड़ी है।
IPL 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंग्लिस
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मिचेल मार्श, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी
Latest Cricket News