A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त, पंजाब के सामने जीत के लिए 197 रन का टारगेट

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त, पंजाब के सामने जीत के लिए 197 रन का टारगेट

LSG vs PBKS Live Score: IPL 2026 का 68वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

LSG vs PBKS Live Score- India TV Hindi
Image Source : PTI LSG vs PBKS

LSG vs PBKS Live Score: IPL 2026 के 68वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। पंजाब किंग्स को अब इस मैच को जीतने के लिए 120 बॉल पर 197 रन बनाने होंगे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहले ओवर में जोश इंगलिस ने 16 रन जरूर बटोरे, लेकिन इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर टीम को बड़ा झटका लगा, जब अर्शीन कुलकर्णी गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद 20 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा, जब निकोलस पूरन 7 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोश इंगलिस और आयुष बडोनी ने 23 गेंदों में 49 रन की पारी करके टीम को संभाला। बडोनी 18 गेंदों में 43 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। इसके बाद पंत और इंगलिस के बीच 43 गेंदों में 65 रन की पार्टनरशिप हुई। लखनऊ के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जोश इंगलिस रहे, उन्होंने 44 बॉल पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। 

LSG vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शीन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान

पंजाब किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, वहीं लखनऊ के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। वह इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का अंत करना चाहेंगे। वहीं अगर पंजाब किंग्स इस मैच में जीत दर्ज करती है तो उनके 15 पॉइंट्स होंगे और उनके पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका रहेगा लेकिन इसके लिए उन्हें मुंबई और राजस्थान के बीच होने वाले मैच के रिजल्ट पर निर्भर होना होगा।

Latest Cricket News