1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs RR: लखनऊ की घर में बहुत बुरी हार, राजस्थान ने 40 रनों से दर्ज की जीत

LSG vs RR: लखनऊ की घर में बहुत बुरी हार, राजस्थान ने 40 रनों से दर्ज की जीत

IPL 2026 LSG vs RR: IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना हुआ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया।

IPL 2026- India TV Hindi
Image Source : AFP LSG vs RR हाइलाट्स

IPL 2026 LSG vs RR: IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 विकेट खोकर 159 रन बनाने में सफल रही। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2 विकेट चटकाए।

राजस्थान रॉयल्स के 159 रनों के जवाब में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। पहले ही ओवर से लखनऊ के बल्लेबाज गिरते चले गए। नतीजा ये हुआ कि पूरी टीम 18 ओवर मे 119 रनों पर ढेर हो हुई। इस तरह राजस्थान ने 40 रनों से बाजी मारते हुए सीजन की 5वीं जीत दर्ज की।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ टीम के लिए यह सीजन अब तक मुश्किलों भरा रहा है। टीम ने 6 में से सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। उनकी जीतें सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आई थीं, लेकिन लगातार तीन हार ने टीम की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ऐसे में घरेलू मैदान पर लखनऊ वापसी करने के इरादे से उतरी है।

दूसरी ओर, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने शानदार शुरुआत की थी और फिलहाल 6 में से चार जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। लगातार चार जीत से सीजन का आगाज करने वाली टीम को पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका लय थोड़ा बिगड़ा है। अब राजस्थान की नजरें जीत की राह पर लौटकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने पर होंगी। इस मुकाबले में जहां लखनऊ के लिए ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति है, वहीं राजस्थान के लिए यह मैच अपनी लय दोबारा हासिल करने का मौका होगा।

Latest Cricket News