LSG vs DC: समीर रिजवी के अर्धशतक से दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से दी मात
LSG vs DC Live Score: IPL 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी। लखनऊ को अपने घर में पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा।

LSG vs DC: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रनों पर सिमट गई। लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 35 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के लिए टी नटराजन और लुंगी एंगिडी ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली जबकि कप्तान अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। लखनऊ के स्कोर के जवाब में दिल्ली ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर 4 विकेट खोकर 142 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिख नॉर्खिया, प्रिंस यादव।
Live updates : LSG vs DC IPL 2026 Live Score
-
April 01, 2026 11:01 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली ने पहले ही मैच में चखा जीत का स्वाद
दिल्ली कैपिटल्स ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया है। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी के घर में 6 विकेट से हरा दिया है। समीर रिजवी दिल्ली की जीत के हीरो रहे। रिजवी ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छ्क्के निकले।
-
April 01, 2026 10:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रिजवी और स्टब्स के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप
समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर दिल्ली को जीत के करीब पहुंचा दिया है। इस दौरान दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हो गई है। रिजवी 63 और स्टब्स 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
April 01, 2026 10:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
समीर रिजवी ने पूरी की फिफ्टी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 142 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए उनकी तरफ से समीर रिजवी के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है, जिसे उन्होंने 38 गेंदों में पूरा कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान 106 रन बना लिए थे। अब उन्हें जीत हासिल करने के लिए 36 गेंदों में 36 रन चाहिए।
-
April 01, 2026 10:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर्स में बनाए 87 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 142 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी 34 और ट्रिस्टन स्टब्स 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत हासिल करने के लिए 48 गेंदों में 55 रन और बनाने हैं।
-
April 01, 2026 10:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 50 रन की पार्टनरशिप
10 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 77 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। दिल्ली को अब जीत के लिए 10 ओवर में 65 रनों की दरकार है।
-
April 01, 2026 10:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
DC के 50 रन पूरे
दिल्ली कैपिटल्स ने 8 ओवर में जाकर अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स पारी संभालने में जुटे हैं।
-
April 01, 2026 9:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
4 विकेट गिरे
प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट चटका दिए हैं। इस तरह दिल्ली के 26 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिर गए हैं। प्रिंस ने पथुम निशंका के बाद कप्तान अक्षर पटेल को डक पर पवेलियन भेज दिया है।
-
April 01, 2026 9:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली को लगा तीसरा झटका
दिल्ली का टॉप आर्डर लड़खड़ा गया है। पथुम निशंका सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। दिल्ली ने 25 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए हैं। निशंका को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया।
-
April 01, 2026 9:45 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नितीश राणा आउट
दिल्ली को चौथे ओवर में लगा दूसरा झटका। नितीश राणा आउट। मोहसिन खान ने लखनऊ को दिलाई दूसरी सफलता। नितीश सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए।
-
April 01, 2026 9:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral
केएल राहुल डक पर आउट
मोहम्मद शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। केएल अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
-
April 01, 2026 9:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली को मिला 142 रनों का लक्ष्य
लखनऊ की टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई है। लुंगी एंगिडी ने 19वें ओवर में 2 विकेट चटकाते हुए लखनऊ की पारी को समेट दिया है। लुंगी ने 3 विकेट अपने नाम किए। टी नटराजन के खाते में भी 3 विकेट आए।
-
April 01, 2026 9:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
140 रन पर गिरे 8 विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ऑलआउट के करीब पहुंच गई है। मोहम्मद शमी के आउट होते ही टीम के 8 विकेट गिर गए हैं। 2 ओवर अभी बाकी हैं। 18 ओवर बाद टीम का स्कोर 8 विकेट पर 140 रन है।
-
April 01, 2026 9:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
LSG का 7वां विकेट गिरा
अब्दुल समद 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टी नटराजन ने समद को पवेलियन की राह दिखाई। इस तरह लखनऊ को 7वां झटका लग गया है।
-
April 01, 2026 8:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
छठा विकेट डाउन
लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई है। कुलदीप यादव ने दिल्ली को छठी सफलता दिला दी है। मुकुल चौधरी सिर्फ 14 रन बना सके। कुलदीप ने अपनी ही गेंद पर मुकुल का कैच लपका।
-
April 01, 2026 8:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
LSG 100 रन के पार पहुंचा
लखनऊ ने 13 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। मुकुल चौधरी और अब्दुल समद क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
-
April 01, 2026 8:25 PM (IST) Posted by Vanson Soral
5 विकेट गिरे
लखनऊ का टॉप आर्डर बुरी तरह लड़खड़ाया। 71 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। मार्श ने 35 रनों की पारी खेली।
-
April 01, 2026 8:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लुंगी का खुला खाता
लखनऊ को 9वें ओवर में लग गया चौथा झटका। लुंगी ने किया पूरन का शिकार। पूरन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए।
-
April 01, 2026 8:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टी नटराजन को मिली पहली सफलता
लखनऊ को लगा तीसरा झटका। टी नटराजन ने आयुष बडोनी का किया शिकार। बडोनी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। टी नटराजन ने अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है।
-
April 01, 2026 8:01 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अक्षर को मिली सफलता
लखनऊ सुपर जायंट्स को छठे ओवर में लगा दूसरा झटका। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने मारक्रम को भेजा पवेलियन। मारक्रम ने सिर्फ 11 रन बनाए।
-
April 01, 2026 7:47 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ऋषभ पंत रन आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लग गया है। मुकेश कुमार ने ऋषभ पंत को रन आउट कर दिया है। पंत सिर्फ 7 रन बना सके।
-
April 01, 2026 7:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
2 ओवर समाप्त
लखनऊ ने 2 ओवर में 16 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। मार्श 10 और पंत 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली के गेंदबाज लुंगी ने दूसरे ओवर में खर्च किए 10 रन।
-
April 01, 2026 7:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral
LSG की पारी का आगाज
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का आगाज हो गया है। मिचेल मार्श और ऋषभ पंत पारी की शुरुआत कर रहे हैं। दिल्ली को जल्द से जल्द पहले विकेट की तलाश है।
-
April 01, 2026 7:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इम्पैक्ट सब
लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब: दिग्वेश राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, अक्षत रघुवंशी।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।
-
April 01, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव।
-
April 01, 2026 7:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
-
April 01, 2026 7:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लखनऊ में भी 4 विदेशी
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ी एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एनरिख नॉर्खिया हैं।
-
April 01, 2026 7:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
4 विदेशी खिलाड़ी
DC के चार विदेशी खिलाड़ियों में पथुम निसांका, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एंगिडी शामिल हैं।
-
April 01, 2026 7:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
-
April 01, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टीम को लेकर मिला बड़ा संकेत
डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी और पथुम निसांका को उनकी DC कैप्स मिल गई हैं। इससे चयन को लेकर चल रही एक बहस सुलझ गई है। एनगिडी, दुशमंथा चमीरा की जगह खेलेंगे।
-
April 01, 2026 6:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ के मौसम की जाए तो आसमान में थोड़े बादल होने की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन बारिश होने की बिल्कुल भी कोई उम्मीद नहीं है।
-
April 01, 2026 6:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral
इकाना में दिल्ली का पलड़ा भारी
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। यहां भी दिल्ली कैपिटल्स टीम का पलड़ा भारी दिखता है, जिसमें उन्होंने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सिर्फ एक मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी है।
-
April 01, 2026 6:07 PM (IST) Posted by Vanson Soral
हेड टू हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने जहां 4 मुकाबलों को अपने नाम किया है तो वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम तीन मैच जीती है।
-
April 01, 2026 5:55 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लखनऊ में IPL मंच तैयार
IPL 2026 के 5वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर होने जा रही है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।