A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: कैच पकड़ने के दौरान बुरी तरह चोटिल हुए लुंगी एन्गिडी, मैदान पर सीधे एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल

VIDEO: कैच पकड़ने के दौरान बुरी तरह चोटिल हुए लुंगी एन्गिडी, मैदान पर सीधे एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी फील्डिंग करते समय अपने सिर को बुरी तरह चोटिल कर बैठे, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सीधे मैदान से हॉस्पिटल लेकर जाया गया।

Lungi Ngidi- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB लुंगी एन्गिडी

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 19वें सीजन के मुकाबले में एक दर्दनाक घटना देखने को मिली, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने के दौरान अपने सिर को बुरी तरह से चोटिल कर बैठे जिसके बाद वह काफी दर्द में देखे गए। लुंगी एनगिडी चोटिल होने के बाद उठ नहीं पा रहे थे, जिसके बाद पहले उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से बाहर लेकर जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए मैदान पर सीधे एंबुलेंस लेकर आई गई और उन्हें सीधे अस्पताल के लिए भेज दिया गया।

प्रियांश आर्या का कैच पकड़ने के दौरान हुए चोटिल

पंजाब किंग्स की टीम जब इस मैच में 265 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी, तो उन्होंने पहले 2 ओवर्स में 36 रन बना लिए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से तीसरा ओवर फेंकने के लिए आए उनके कप्तान अक्षर पटेल के इस ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्या ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जिसमें गेंद मिड ऑफ की तरफ हवा में गई। इस दौरान वहां पर फील्डिंग कर रहे लुंगी एन्गिडी ने इस कैच को पकड़ने का प्रयास करते हुए पीछे की तरफ अपने कदम बढ़ाए, लेकिन वह अपना संतुलन नहीं बना सके जिसके चलते सिर के बल गिर गए। इसके बाद लुंगी एन्गिडी काफी दर्द में देखे गए और उन्हें मैदान से सीधे फिर अस्पताल के लिए भेजा गया।

विपराज निगम को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में किया गया शामिल

लुंगी एनगिडी की स्थिति को देखते हुए वह इस मैच से अब पूरी तरह बाहर हो गए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर विपराज निगम को उनकी जगह पर शामिल किया है। जब लुंगी एनगिडी इस मैच में चोटिल हुए तो उस समय मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी काफी घबरा गए थे, जिसमें पंजाब किंग्स टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी उनको देखने के लिए मैदान पर पहुंचे थे। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी काफी शांत दिखाई दिए। बता दें किए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से काफी शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें केएल राहुल ने 152 रनों की पारी खेली है तो वहीं नितीश राणा के बल्ले से 91 रनों की पारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

राहुल और नितीश ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए बन गई इस मामले में अव्वल जोड़ी

केएल राहुल ने खेली ऐतिहासिक पारी, एमएस धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज भी छूट गए पीछे

Latest Cricket News