1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ा ऐलान! रुतुराज गायकवाड़ को मिल गई कप्तानी, इन 16 प्लेयर्स की स्क्वाड में एंट्री

बड़ा ऐलान! रुतुराज गायकवाड़ को मिल गई कप्तानी, इन 16 प्लेयर्स की स्क्वाड में एंट्री

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। स्क्वाड में पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी और अर्सिन कुलकर्णी जैसे प्लेयर्स को जगह दी गई है।

ruturaj gaikwad- India TV Hindi
Image Source : PTI रुतुराज गायकवाड़

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के लिए महाराष्ट्र के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। कप्तानी की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दमदार शतक लगाया था और कुल 210 बनाए थे। आगामी टूर्नामेंट के लिए महाराष्ट्र की स्क्वाड में 16 प्लेयर्स को मौका दिया गया है।

पृथ्वी शॉ को मिला मौका

पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने पिछले दो मैचों में टीम के लिए दो अर्धशतक लगाए हैं। अब अच्छे खेल का इनाम उन्हें मिला है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मौका दिया गया है। उनके अलावा स्क्वाड में अर्सिन कुलकर्णी और राहुल त्रिपाठी जैसे प्लेयर्स को शामिल किया गया है।

महाराष्ट्र की टीम में दो प्लेयर्स को मिला मौका

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र की टीम में दो विकेटकीपर्स को चुना गया है। इनमें निखिल नाइक और मनदार भंडारी शामिल हैं। मुकेश चौधरी, जलज सक्सेना जैसे बॉलर्स को भी जगह मिली है। राज्यवर्धन हंगरगेकर, योगेश डोगरे, रनजीत निकिम पर भी मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है। लेकिन चारों प्लेयर्स के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना कम है।

26 नवंबर को होगा टीम का पहला मुकाबला

महाराष्ट्र क्रिकेट टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 26 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलेगी। वहीं टीम अपना आखिरी मैच 8 दिसंबर को गोवा के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप स्टेज में महाराष्ट्र की टीम कुल 7 मुकाबले खेलेगी।

महाराष्ट्र की टीम:

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी, राहुल त्रिपाठी, अजीम काजी, निखिल नाइक (विकेटकीपर), रामकृष्ण घोष, विक्की ओस्तवाल, तनय सांघवी, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, मंदार भंडारी (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, राजवर्धन हंगरगेकर, योगेश डोंगरे, रंजीत निकम।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: एशिया कप में फिर होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, जारी हुआ शेड्यूल

IND A vs BAN A Live cricket score

Latest Cricket News