1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये कैच था या मजाक! मार्को यान्सन ने एक हाथ से पकड़ा Excellent Catch, देखें VIDEO

ये कैच था या मजाक! मार्को यान्सन ने एक हाथ से पकड़ा Excellent Catch, देखें VIDEO

PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ी मार्को यान्सन ने फील्डिंग में बाउंड्री लाइन के पास ईशान किशन का ऐसा कैच पड़ा जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

Marco Jansen- India TV Hindi
Image Source : X/SCREENGRAB मार्को यान्सन

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना चौथा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर्स में 219 रनों का स्कोर बना दिया। वहीं इस मैच में पंजाब किंग्स टीम के तेज गेंदबाज मार्को यान्सन का फील्डिंग में कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने एसआरएच टीम के कप्तान ईशान किशन का बाउंड्री लाइन पर एक हाथ से कैच पकड़कर सभी को हैरानी में डाल दिया।

मार्को यान्सन ने कैच पकड़कर सभी को कर दिया हैरान

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को काफी अच्छी शुरुआत मिली थी, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 9वें ओवर में 120 के स्कोर पर गंवाया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन से उनकी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी और उन्होंने उम्मीद के अनुसार आगाज भी किया। ईशान किशन जब अपनी नजरें जमा चुके थे, तो उसी समय पारी के 14वें ओवर में जो अर्शदीप सिंह फेंक रहे थे उसकी आखिरी बॉल पर ईशान किशन ने काऊ कॉर्नर की तरफ हवा में शॉट खेला जहां पर कोई भी फील्डर नहीं था, ऐसे में ये शॉट सीधे छक्के के लिए जा रहा था। इसी दौरान मार्को यान्सन गेंद की तरफ दौड़ते हुए दिखाई जिसमें उन्होंने बिल्कुल सही समय पर उसे एक हाथ से लपक लिया। यान्सन की इस फील्डिंग को देखकर ईशान किशन ही नहीं पंजाब किंग्स के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। ईशान किशन इस मैच में 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

अभिषेक शर्मा ने आखिरकार दिखाया बल्ले से कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद टीम की इस मुकाबले में पारी को लेकर बात की जाए तो सभी को अभिषेक शर्मा के बल्ले का कमाल देखने का इंतजार काफी बेसब्री से था, जिसमें उन्होंने इस मैच में जरूर अपने प्रदर्शन से सभी की दिल जरूर जीता। अभिषेक ने ना सिर्फ ट्रैविस हेड के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दी बल्कि पहले 6 ओवर्स में स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया था। अभिषेक शर्मा के बल्ले से इस मैच में 28 गेंदों में 74 रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए।

ये भी पढ़ें

Virat Kohli के नागिन डांस ने लूटी महफिल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले का VIDEO हुआ वायरल

अभिषेक शर्मा ने लगाई पंजाब के गेंदबाजों की क्लास, सिर्फ 18 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक, SRH ने बना दिया रिकॉर्ड

Latest Cricket News