1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर की इस कदर हुई धुनाई, ताउम्र रहेगा याद, हर गेंद पर खाई बाउंड्री; 1 ओवर में लुटाए इतने रन

भुवनेश्वर की इस कदर हुई धुनाई, ताउम्र रहेगा याद, हर गेंद पर खाई बाउंड्री; 1 ओवर में लुटाए इतने रन

UPT20 लीग के 20वें मैच में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से शर्मनाक प्रदर्शन किया। भुवी ने 4 ओवर में 49 रन लुटा दिए।

Bhuvneshwar kumar- India TV Hindi
Image Source : GETTY भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar: स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन IPL और अन्य T20 लीग में जमकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में लखनऊ फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। भुवी लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान हैं। हालांकि, UPT20 लीग में भुवी का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है और अब अपनी टीम के 7वें मैच में बहुत प्रदर्शन करते हुए चर्चा में आ गए हैं।

भुवी ने गेंद से किया शर्मनाक प्रदर्शन

दरअसल, UPT20 लीग के 20वें मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स आमने-सामने हैं। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार की ओर से बेहद शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला है। भुवी ने एक ओवर में 29 रन लुटा दिए हैं। पहले 3 ओवर में 20 रन देने के बाद भुवी 19वें ओवर में अपने कोटे का आखिरी ओवर डालने आए, जिसमें उनका सामना मेरठ मावेरिक्स के धाकड़ बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा से हुआ। इस ओवर में ऋतुराज शर्मा ने भुवी की इस कदर धुनाई कि ओवर में 29 रन आ गए। ऋतुराज ने पहली ही गेंद से भुवी पर हमला बोल दिया। ऋतुराज ने छक्के से ओवर का आगाज किया। दूसरी गेंद वाइड रही। इसके बाद मेरठ मावेरिक्स के बल्लेबाज ने अगली 5 गेंदों पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

हर गेंद पर खाई बाउंड्री

ऋतुराज ने इस ओवर की दूसरी, तीसरी, चौथी और 5वीं गेंद पर चौके जड़ते हुए भुवनेश्वर कुमार के ओवर की धज्जियां उड़ा दी। ऋतुराज ने आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। इस तरह भुवी ने अपने आखिरी ओवर से 29 रन लुटा दिए। इस ओवर में हर गेंद पर बाउंड्री आई। भुवी के ओवर की धुनाई के बाद विपराज निगम आखिरी ओवर करने आए और अपने कप्तान के नक्शेकदम पर चलते हुए 29 रन लुटा दिए। इस ओवर में भी 2 चौके और 3 छक्के आए। इस तरह मेरठ मावेरिक्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ऋतुराज शर्मा 37 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद लौटे। रिंकू सिंह ने 27 गेंदों पर 57 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। विपराज निगम ने 4 ओवर में 48 रन देकर एक शिकार किया। अभिनंदन सिंह और अक्षत पांडेय को भी एक-एक सफलता मिली।

Latest Cricket News