A
Hindi News खेल क्रिकेट ये है IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड, इस खिलाड़ी की हो गई वापसी

ये है IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड, इस खिलाड़ी की हो गई वापसी

Mumbai Indians Full Squad: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम तैयार हो गई है। टीम सबसे कम पर्स लेकर मैदान में उतरी थी, इसलिए ज्यादा खरीदारी भी नहीं की गई है।

मुंबई इंडियंस- India TV Hindi Image Source : PTI मुंबई इंडियंस

IPL 2026 MI Full Squad: आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड तैयार हो गया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम एक बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। जब ​आईपीएल के रिटेंशन हुआ था, तब मुंबई की टीम ने ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज ही नहीं किया था। यही कारण रहा कि टीम को नीलामी के दिन ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगानी पड़ी। इस बीच साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक की टीम में एक बार फिर से वापसी हो गई है। 

सबसे कम पैसे लेकर नीलामी के लिए मैदान में उतरी थी टीम

मुंबई इंडियंस की टीम इस बार के आईपीएल ऑक्शन में केवल 2.75 करोड़ रुपये लेकर ही मैदान में उतरी थी। टीम ने अपने ही पूर्व खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक को केवल एक करोड़ रुपये में वापस अपने पाले में बुलाने में कामयाबी हासिल कर ली है। उम्मीद है कि जरूरत पड़ने पर वे टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले डिकॉक साल 2019 से लेकर 2021 तक इस टीम के लिए खेल चुके हैं और खूब रन भी बनाए हैं। 

मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत

पिछले कुछ साल मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे नहीं गए हैं, लेकिन इस बार टीम काफी मजबूत नजर आती है। अब जब टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम फिर से मार्च के आखिर में आईपीएल के लिए मैदान में उतरेगी तो देखना होगा कि कैसा प्रदर्शन करती है।
 
मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा। 
 
मुंबई ने इन खिलाड़ियों को किया ट्रे​ड: शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात टाइटंस से), मयंक मार्कंडेय (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर (एलएसजी से)
 
IPL 2026 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
क्विंटन डी कॉक : एक करोड़ रुपये
मोहम्मद इजहार : 30 लाख रुपये 
दानिश मालेवार : 30 लाख रुपये
अथर्व अंकोलेकर : 30 लाख रुपये
मयंक रावत 30 लाख : 30 लाख रुपये
 
इन प्लेयर्स को मुंबई ने किया था रिलीज: सत्यनारायण राजू, रीस टॉपले, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में ट्रेड हुए), बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स और विग्नेश पुथुर।
 
यह भी पढ़ें 

Latest Cricket News