IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने KKR को धमाकेदार अंदाज में चटाई धूल, रिकेल्टन ने लगाया दमदार अर्धशतक
MI vs KKR: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। मुंबई ने केकेआर की टीम को 8 विकेट से शिकस्त दी है।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Cricket Score Update: IPL 2025 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। मैच में केकेआर के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रनों पर सिमट गई थी। मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने दमदार खेल दिखाया और अर्धशतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाई।
IPL 2025 में MI vs KKR के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
Live updates : MI vs KKR Live
-
March 31, 2025 10:26 PM (IST) Posted by Govind Singh
मुंबई इंडियंस ने जीता मैच
मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर की टीम को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। टीम के लिए रयान रिकेल्टन ने दमदार अर्धशतक लगाया है। वहीं युवा अश्विनी कुमार ने चार विकेट हासिल किए हैं।
-
March 31, 2025 10:15 PM (IST) Posted by Govind Singh
आंद्रे रसेल को मिला विकेट
आंद्रे रसेल ने मैच में अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने विल जैक्स को पवेलियन की राह दिखाई है। जैक्स मैच में सिर्फ 16 रन बना पाए हैं। रसेल ने इससे पहले रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा था।
-
March 31, 2025 10:14 PM (IST) Posted by Govind Singh
10 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
10 ओवर्स के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विल जैक्स और रयान रिकेल्टन मौजूद हैं।
-
March 31, 2025 10:13 PM (IST) Posted by Govind Singh
रिकेल्टन ने पूरा किया अर्धशतक
रयान रिकेल्टन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वह 36 गेंदों में 58 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 31, 2025 10:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विल जैक्स और रयान रिकेल्टन अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 9:53 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर
6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विल जैक्स और रयान रिकेल्टन अभी मौजूद हैं।
-
March 31, 2025 9:52 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रोहित शर्मा हुए आउट
केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं और वह 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने पहला विकेट गंवा दिया है।
-
March 31, 2025 9:43 PM (IST) Posted by Intern Khabar
चार ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
चार ओवर्स के बाद मुंबई ने बिना किसी विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन अभी मौजूद हैं।
-
March 31, 2025 9:39 PM (IST) Posted by Intern Khabar
तीन ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर
तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने 28 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 9:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर
दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई ने 15 रन बना लिए हैं। मुंबई के तरफ से रोहित शर्मा 7 गेंदों में 12 रन और रयान रिकेल्टन 6 गेंदों में 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
March 31, 2025 9:27 PM (IST) Posted by Intern Khabar
एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर
एक ओवर के बाद मुंबई ने 1 रन बनाए हैं। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 9:22 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई की पारी हुई शुरू
117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के तरफ से ओपन करने आए रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन। वहीं केकेआर के तरफ से गेंदबाजी करने स्पेंसर जॉनसन आए हैं।
-
March 31, 2025 9:04 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर की टीम हुई ऑल आउट
केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए हैं। जिसमें टीम के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 26 रन बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं और डेब्यू पर कमाल कर दिया है।
-
March 31, 2025 8:59 PM (IST) Posted by Intern Khabar
16 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
16 ओवर्स के बाद केकेआर ने 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। केकेआर के लिए बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है।
-
March 31, 2025 8:54 PM (IST) Posted by Intern Khabar
विग्नेश पुथुर को मिली पहली सफलता
हर्षित राणा के रूप में केकेआर को नौवां झटका लगा है। वह विग्नेश पुथुर की गेंद पर आउट हो गए हैं।
-
March 31, 2025 8:48 PM (IST) Posted by Intern Khabar
14 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
14 ओवर्स के बाद केकेआर ने 8 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए हैं। अभी क्रीज पर रमनदीप सिंह और हर्षित राणा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 8:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अश्विनी कुमार को मिली चौथी सफलता
आंद्रे रसेल के रूप में केकेआर को आठवां झटका लगा है। वह अश्विनी कुमार की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में आउट हो गए हैं और इसी वजह से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। रसेल ने मैच में 11 गेंदों पर 5 रन बनाए हैं।
-
March 31, 2025 8:35 PM (IST) Posted by Intern Khabar
12 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर बना 84 रन बना लिए हैं। क्रीज पर आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह मौजूद हैं।
-
March 31, 2025 8:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर को लगा सातवां झटका
अश्विनी कुमार को मैच में तीसरा विकेट मिल गया है। उन्होंने मनीष पांडे को आउट कर दिया है। पांडे ने 14 गेंदों में 19 रन बनाए हैं।
-
March 31, 2025 8:27 PM (IST) Posted by Intern Khabar
रिंकू सिंह हुए आउट
रिंकू सिंह मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह अश्विनी कुमार की गेंद आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में 17 रन बनाए।
-
March 31, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Intern Khabar
10 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
10 ओवर्स के बाद केकेआर ने 5 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे 11 गेंदों में 14 और रिंकू सिंह 12 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 8:20 PM (IST) Posted by Intern Khabar
9 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
9 ओवर्स के बाद केकेआर ने 5 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे 12 और रिंकू सिंह 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 8:15 PM (IST) Posted by Intern Khabar
8 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने 5 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे और रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 8:11 PM (IST) Posted by Intern Khabar
हार्दिक को मिली पहली सफलता
अंगकृष रघुवंशी के रूप में केकेआर को पांचवा झटका लगा है। वह 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए हैं। उनका विकेट हार्दिक ने लिया है। क्रीज पर बल्लेबाजी करने मनीष पांडे आए हैं।
-
March 31, 2025 8:03 PM (IST) Posted by Intern Khabar
पावरप्ले के बाद केकेआर का स्कोर
6 ओवर्स के बाद केकेआर ने चार विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए हैं। क्रीज पर अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 8:01 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर को लगा चौथा झटका
वेंकटेश अय्यर के रूप में केकेआर को चौथा झटका लगा है। वह 9 गेंदों में 3 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने हैं।
-
March 31, 2025 7:52 PM (IST) Posted by Intern Khabar
4 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 34 रन। क्रीज पर वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-
March 31, 2025 7:49 PM (IST) Posted by Intern Khabar
अजिंक्य रहाणे हुए आउट
अजिंक्य रहाणे मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वह 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए वेंकटेश अय्यर आए हैं।
-
March 31, 2025 7:44 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर
दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद केकेआर ने दो विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाए हैं। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं।
-
March 31, 2025 7:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दीपक चाहर को मिली सफलता
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज बहुत ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। सुनील नरेन के बाद क्विंटन डी कॉक भी आउट हो गए हैं। उनका विकेट दीपक चाहर ने हासिल किया है और वह एक रन ही बना पाए हैं।
-
March 31, 2025 7:36 PM (IST) Posted by Intern Khabar
केकेआर को लगा पहला झटका
पारी की शुरुआत में केकेआर को झटका लगा है। पहले ओवर में ही ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई है और वह मैच में खाता तक नहीं खोल पाए हैं।
-
March 31, 2025 7:31 PM (IST) Posted by Intern Khabar
कोलकाता की पारी हुई शुरू
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले की पहली पारी हुई शुरू हो गई है, जहां केकेआर के लिए सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करने उतरे हैं। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी की जिम्मेदारी ट्रेंट बोल्ट ने संभाली है।
-
March 31, 2025 7:20 PM (IST) Posted by Intern Khabar
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स:
मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू
कोलकाता नाइट राइडर्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स: एनरिक नॉर्खिया, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया
-
March 31, 2025 7:14 PM (IST) Posted by Intern Khabar
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
-
March 31, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI :
रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
-
March 31, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Intern Khabar
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
-
March 31, 2025 6:40 PM (IST) Posted by Intern Khabar
IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन अच्छी शुरुआत मिल चुकी है। कोलकाता को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। प्वाइंट टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स छठे स्थान पर है। उसने दो मैच खेले हैं। एक में हार और एक में जीत मिली है। उसका नेट रन नेट माइनस 0.308 है।
-
March 31, 2025 6:30 PM (IST) Posted by Intern Khabar
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
मुंबई को इस सीजन अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों 36 रनों से हार मिली। इसके साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। उसने दो मैच खेले हैं और दोनों में हार मिली है।
-
March 31, 2025 5:56 PM (IST) Posted by Govind Singh
ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
केकेआर और मुंबई के बीच आईपीएल में अब तक 34 मैच हुए हैं जिसमें से पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 23 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 11 मुकाबले ही जीत सकी है।
-
March 31, 2025 5:18 PM (IST) Posted by Govind Singh
मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, विल जैक, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ले, बेवन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।
-
March 31, 2025 5:17 PM (IST) Posted by Govind Singh
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्खिया, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया।