A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा पांचवां झटका, नमन धीर हुए आउट, यहां देखें लाइव स्कोर

MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा पांचवां झटका, नमन धीर हुए आउट, यहां देखें लाइव स्कोर

MI vs RCB Live Score: आईपीएल 2026 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट का 20 मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

MI vs RCB- India TV Hindi
Image Source : AFP मुंबई बनाम बेंगलुरु

MI vs RCB Live Score: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं। ये मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बॉलिंग का फैसला किया। RCB की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और मुंबई के सामने जीत के लिए 241 रन का टारगेट रखा। RCB के लिए इस मैच में विराट कोहली, फिल साल्ट और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। फिल साल्ट ने इस मैच में RCB के लिए सबसे ज्यादा 78 रन बनाए।

दोनों ही टीमों ने अपने प्लेइंग XI में बदलाव किया है। मुंबई ने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं, उन्होंने ए एम गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर और दीपक चाहर की जगह मयंक मारकंडे को शामिल किया है। वहीं RCB ने जोश हेजलवुड की जगह रजत पाटीदार को शामिल किया है।

MI vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह

MI vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव

मुंबई इंडियंस: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा

इस मैच में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स से हारकर इस मैच में खेलने के लिए उतरी है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 3 में से दो मुकाबले हारे हैं और एक में उन्हें जीत मिली है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने तीन में से दो मैच जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमें जीत की तलाश करने और पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

Latest Cricket News