MI vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2026 का 20वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन अब तक दोनों टीमें तीन-तीन मैच खेल चुकी हैं और वहां दोनों टीमों का रिकॉर्ड अलग-अलग रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम अब तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीत पाई है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अब तक तीन में से दो में जीत दर्ज क है, वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई और बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि वानखेड़े की पिच का मिजाज कैसा रहना वाला है।
MI vs RCB: मैच के दौरान कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच का मिजाज?
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच लाल मिट्टी की बनी है जहां गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं, ऐसे में फैंस आज भी उसी तरह के मैच की उम्मीद करेंगे। इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन का है। लेकिन मुंबई और बेंगलुरु की टीम में एक से बढ़कर धाकड़ बल्लेबाज हैं जो किसी भी मैच में 250 का स्कोर बना सकते हैं।
MI vs RCB: आईपीएल में कैसा है वानखेड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 124 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 57 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 67 मुकाबले रन चेज करते हुए टीमों ने जीते हैं। टॉस जीतने वाली टीमों ने 65 और हारने वाली टीमों ने 59 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। रिकॉर्ड को देखकर बात करें तो यहां रन चेज में फायदा मिलता है और टॉस जीतकर फिर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। ऐसे में इस मैच में भी जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
पॉइंट्स टेबल में कहां है मुंबई और बेंगलुरु की टीम
पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम 3 मैच में एक जीत और दो अंक के साथ आठवें नंबर पर है। वहीं RCB की बात करें तो उनकी टीम 3 मैच में दो जीत और चार पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। अब देखना ये होगा कि दोनों टीमों का प्रदर्शन इस मुकाबले में कैसा रहता है। दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से इस मैच में खेलने के लिए उतरेगी।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: ग्लव्स बदलने से रोका, तो अंपायर पर भड़के नितीश राणा, स्टब्स ने गुस्से में पटका हेलमेट
KKR के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 18 करोड़ के खिलाड़ी के खेलने का रास्ता हुआ साफ
Latest Cricket News