A
Hindi News खेल क्रिकेट टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बौखला गए माइकल वॉन, कहा - साउथ अफ्रीका को जानबूझकर हारना चाहिए था

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बौखला गए माइकल वॉन, कहा - साउथ अफ्रीका को जानबूझकर हारना चाहिए था

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने पर काफी मिर्ची लगी हुई है। वॉन ने अपने हालिया बयान में कहा कि साउथ अफ्रीका टीम की गलती के चलते ऐसा हुआ है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जिसमें उसे 96 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टूर्नामेंट में खेलने उतरी टीम इंडिया को ट्रॉफी जीतने के सफर तक सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं एक तरफ जहां भारतीय टीम के खेल की हर जगह तारीफ देखने को मिल रही है, तो वहीं इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है, जिसमें उनकी बौखलाहट एक बयान के जरिए सामने आई है और उसमें उन्होंने टीम इंडिया के कप जीतने को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम को कोसा है।

साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी बेवकूफ टीम

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा कि मैं आपको इस टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम के बारे में बताना चाहता हूं जो साउथ अफ्रीका की है। उनके पास सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम से हुए मुकाबले में हारकर भारत को इस टूर्नामेंट से बाहर करने का शानदार मौका था। मैं सिर्फ इस बात को कह रहा हूं यदि वह ऐसा करते तो शायद टूर्नामेंट में किसी और टीम के पास ट्रॉफी उठाने का मौका होता। उन्होंने उस मैच को जीतकर भारतीय टीम के लिए रास्ता काफी आसान कर दिया। टीम इंडिया ने उसके बाद जिम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की और फिर उन्होंने इंग्लैंड को हराया। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद साउथ अफ्रीका को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मुकाबला खेलना था।

ऐसी चीजें आम तौर पर होती भी नहीं हैं

माइकल वॉन ने अपने बयान में कहा कि देखिए ऐसी चीजें होनी नहीं चाहिए और आम तौर पर होती भी नहीं हैं। मैं तो बस इतना कह रहा हूं कि अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका यह है कि सबसे अच्छी टीम को शुरू में ही बाहर कर दिया जाए। बता दें माइकल वॉन के इस बयान से साफ हो गया है कि वह एक तरह से साउथ अफ्रीका को जानबूझकर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला हारने के लिए कह रहे थे जो क्रिकेट भावना के बिल्कुल ही विपरीत है। टीम इंडिया ने जब सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला गंवाया था तो उनके लिए उस समय सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता थोड़ा कठिन हो गया था, जिसमें उनके लिए साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले का परिणाम काफी अहम हो गया था। 

ये भी पढ़ें

Kavya Maran: कौन हैं SRH की ऑनर काव्या मारन, पाकिस्तानी प्लेयर्स को खरीदकर हुईं ट्रोल, 400+ करोड़ की है नेटवर्थ

'उस रात मैं बहुत रोया'- बांग्लादेशी क्रिकेटर का खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से हारने को लेकर दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News