1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल मार्श ने रचा कीर्तिमान, द हंड्रेड में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले बने पहले विेदेशी खिलाड़ी

मिचेल मार्श ने रचा कीर्तिमान, द हंड्रेड में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले बने पहले विेदेशी खिलाड़ी

मिचेल मार्श ने द हंड्रेड में इतिहास रच दिया है। सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलते हुए उन्होंने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ 32 रन की पारी खेलकर टूर्नामेंट में अपने 400 रन पूरे किए।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया के T20 कप्तान मिशेल मार्श का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है। द हंड्रेड 2026 में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सनराइजर्स लीड्स के लिए खेल रहे मार्श ने 11 अगस्त को मैनचेस्टर सुपर जाइंट्सके खिलाफ 23 गेंदों में 32 रन की पारी खेली और इसी के साथ टूर्नामेंट में 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही वह द हंड्रेड के इतिहास में एक सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मुकाबले में मार्श ने अपनी छोटी लेकिन तेजतर्रार पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। उनकी इस पारी ने द हंड्रेड 2026 में उनके रनों की संख्या 406 तक पहुंचा दी। खास बात यह है कि मार्श इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के जेम्स विंस हैं। विंस ने 2024 में साउदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 424 रन बनाए थे। अब मार्श 406 रन के साथ इस खास सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

द हंड्रेड के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

  • जेम्स विंस - 424 रन (2024)
  • मिचेल मार्श - 406 रन (2026)
  • जोस बटलर - 391 रन (2023)
  • डेविड मलान- 377 रन (2022)
  • जॉर्डन कॉक्स - 367 रन (2025)
  • फिल साल्ट- 353 रन (2022)

मार्श ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी पारी में नूर अहमद की गेंद पर छक्का भी जड़ा। यह छक्का उनके लिए एक और रिकॉर्ड लेकर आया। मार्श ने 2026 में T20 क्रिकेट में अपने छक्कों की संख्या 94 कर ली है। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मार्श ने इस मामले में टिम डेविड की बराबरी कर ली है। डेविड ने 2025 में 56 T20 मुकाबलों में 94 छक्के लगाए थे। हालांकि मार्श ने यह आंकड़ा उनसे कम मैचों में हासिल किया है।

एक साल में सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई

  • मिचेल मार्श - 94 छक्के (2026)
  • टिम डेविड - 94 छक्के (2025)
  • टिम डेविड - 93 छक्के (2022)
  • ट्रैविस हेड - 83 छक्के (2024)
  • मिचेल ओवेन - 82 छक्के (2025)

यह भी पढ़ें:

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल तय, 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मुकाबले

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के लिए शुरू की जोरदार तैयारी, सिर्फ डिफेंस पर कर रहे हैं फोकस

Latest Cricket News