1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिचेल मार्श ने टी20 क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, द हंड्रेड टूर्नामेंट में बल्ले से बरपा रहे हैं कहर

मिचेल मार्श ने टी20 क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, द हंड्रेड टूर्नामेंट में बल्ले से बरपा रहे हैं कहर

मिचेल मार्श द हंड्रेड 2026 में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह उन्होंने इस सीजन अब तक 350 से अधिक रन बनाए हैं। बाकी कोई बल्लेबाज अभी तक 300 रन भी नहीं बना पाया है।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
Image Source : AP मिचेल मार्श

इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 9 अगस्त को सनराइजर्स लीड्स और वेल्श फायर के बीच मैच खेला गया, जिसमें लीड्स की टीम ने 71 रनों के बड़े अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। सनराइजर्स लीड्स के लिए इस मैच में मिचेल मार्श ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 34 बॉल पर 50 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान मार्श ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 7 हजार रन पूरे किए। द हंड्रेड के इस सीजन में मिचेल मार्श शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

द हंड्रेड 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

द हंड्रेड 2026 में मिचेल मार्श ने अब तक 7 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 7 पारियों में 53.42 के औसत से 374 रन बनाए हैं। मार्श फिलहाल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस सीजन 300 से अधिक रन बनाए हैं। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर जो क्लार्क का नाम है, उन्होंने द हंड्रेड 2026 में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों की 7 पारियों में 290 रन बनाए हैं। ट्रेंट रॉकेट्स के बेन डकेट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 289 रन बनाए हैं। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के जॉस बटलर का नाम चौथे नंबर पर है। बटलर हाल ही में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। 7 मैचों में उनके बल्ले से 278 रन आए हैं। सनराइजर्स लीड्स के ही रेयान रिकेलटन 7 मैचों में 274 रन बनाकर लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है सनराइजर्स की टीम

सनराइजर्स लीड्स की टीम इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मैच में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। 20 पॉइंट्स के साथ सनराइजर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं पहले नंबर पर ट्रेंट रॉकेट्स की टीम टेबल में टॉप पर है। उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उन्हें मिली है। उनके खाते में फिलहाल 24 पॉइंट्स हैं। रॉकेट्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

वेल्श फायर और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में वेल्श फायर की टीम 100 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाने में कामयाब रही। वेल्श के लिए मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 29 बॉल पर 43 रन बनाए। वहीं सनराइजर्स की तरफ से ब्रायडन कार्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, क्या सरफराज खान को मिलेगी एंट्री?

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल का गदर, 15 विकेट लेकर मचाई सनसनी

Latest Cricket News