1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं सुधर रहे अपनी शर्मनाक हरकतों से, अब लाइव मैच में कर दी ये घटिया हरकत; देखें VIDEO

पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं सुधर रहे अपनी शर्मनाक हरकतों से, अब लाइव मैच में कर दी ये घटिया हरकत; देखें VIDEO

UAE vs PAK: पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी मोहम्मद ट्राई सीरीज में यूएई के खिलाफ मुकाबले में आउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आए जिसके बाद उन्होंने अपने बैट को उसी समय पर मैदान पर पटककर तोड़ दिया।

Mohammad Haris- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB/X/BOBI_1A मोहम्मद हैरिस

एशिया कप 2025 से पहले अपने तैयारियों को परखने के लिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीम शारजाह में टी20 ट्राई सीरीज खेल रही हैं। अभी तक इस त्रिकोणीय सीरीज के 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने एक में अफगानिस्तान को और दूसरे में यूएई की टीम को मात दी। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर्स में 200 से अधिक का स्कोर बनाने में सफल रही थी तो वहीं उनकी टीम के खिलाफ मोहम्मद हैरिस का इस मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें कैमरे में उनकी शर्मनाक हरकत रिकॉर्ड हो गई।

मोहम्मद हैरिस ने आउट होने के बाद अपने बल्ले पर निकाला गुस्सा

पाकिस्तान की टीम ने यूएई के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद उन्होंने 161 के स्कोर तक अपना 5वां विकेट गंवा दिया था। मोहम्मद हैरिस से पाकिस्तानी टीम को एक तेज पारी की उम्मीद थी लेकिन वह उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर सके और 2 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन आउट हो गए। मोहम्मद हैरिस को यूएई के गेंदबाज जुनैद ने अपना शिकार बनाया। मोहम्मद हैरिस आउट होने के बाद इतने ज्यादा गुस्से में दिखाई दिए कि उन्होंने उसी समय मैदान पर अपने बल्ला काफी तेजी से पटककर तोड़ दिया। मोहम्मद हैरिस की ये शर्मनाक हरकत कैमरे में भी कैद हो गई जिससे कोई भी खिलाड़ी पसंद नहीं करेगा।

पाकिस्तान 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहली पोजीशन पर

ट्राई सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के साथ पाकिस्तान की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में चार अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं अफगानिस्तान की टीम जहां दूसरे नंबर पर है तो मेजबान यूएई तीसरे नंबर पर है। इस ट्राई सीरीज का अगला मुकाबला एक सितंबर को यूएई और अफगानिस्तान की टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान की टीम अपना अगला मैच 2 सितंबर को अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़ें

रविचंद्रन अश्विन इस विदेशी लीग में ऑक्शन के लिए दे सकते हैं अपना नाम, 30 सितंबर को होगी नीलामी

टूट जाएगा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया की 15वें नंबर की टीम का खिलाड़ी रचेगा नया इतिहास

Latest Cricket News