A
Hindi News खेल क्रिकेट पाकिस्तानी बल्लेबाज का जमकर उड़ा मखौल, धीमी बल्लेबाजी पर होना पड़ा रिटायर्ड आउट

पाकिस्तानी बल्लेबाज का जमकर उड़ा मखौल, धीमी बल्लेबाजी पर होना पड़ा रिटायर्ड आउट

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बीबीएल में शर्मसार होना पड़ा। धीमी बल्लेबाजी के कारण उन्हें बिना आउट हुए वापस बुला लिया गया और उन्हें रिटायर्ड आउट घोषित किया गया।

mohammad rizwan- India TV Hindi Image Source : GETTY मोहम्मद रिजवान

Mohammad Rizwan Retired out: पाकिस्तानी टीम अभी तक श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही थी। जो बराबरी पर समाप्त हो गई है। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान बीबीएल यानी बिग बैश लीग खेल रहे हैं। उन्हें पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं मिल रही है, लेकिन बीबीएल में भी उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। हाल ये हो गया कि सोमवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें धीमी बल्लेबाजी के कारण रिटायर्ड आउट होना पड़ा। टी20 में भी पाकिस्तानी बल्लेबाज टेस्ट टाइप की बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

सिडनी थंडर और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबला

बिग बैश लीग में सोमवार को सिडनी थंडर और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबला चल रहा था। सिडनी थंडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। जोश ब्राउन और टिम साइफर्ड क बीच एक छोटी, लेकिन विस्फोटक साझेदारी हुई। तीसरे नंबर पर उतरे जैक फ्रेजर मैकगर्क केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नंबर चार बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद रिजवान उतरे। उन्होंने इतनी धीमी बल्लेबाजी की कि उन्हें बिना आउट हुए ही वापस बुला लिया गया। 

रिजवान ने 23 बॉल पर खेली 26 रनों की पारी

जब मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी के 18 ओवर हो चुके थे, तब तक मोहम्मद रिजवान ने 23 बॉल पर 26 रनों की पारी खेली थी। लेकिन ओवर घट रहे थे, लेकिन रिजवान तेजी से बल्लेबाजी के लिए तैयार ही नहीं थे। इसके बाद जब दो ही ओवर का खेल बचा तो रिजवान को उसी स्कोर पर वापस बुला लिया गया। ये बात सही है कि इसके बाद भी मेलबर्न रेनेगेड्स के रन नहीं बने और पूरी टीम 20 ओवर में केवल 170 रन ही बना सकी। यही अगर रिजवान ने ठीक से बल्लेबाजी की होती तो स्कोर बड़ा भी हो सकता था। 

अभी तक बीबीएल में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं रिजवान

मोहम्मद रिजवान बीबीएल के इस सीजन में अब तक आठ बार बल्लेबाजी कर चुके हैं, लेकिन वे अर्धशतक तक लगा पाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। उनका इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 41 रन है, जो उन्होंने 4 जनवरी को बनाए थे। मोहम्मद रिजवान को इसी धीमी बल्लेबाजी के कारण पाकिस्तानी टीम से बाहर किया गया और कप्तानी भी छीन ली गई। इस तरह की बल्लेबाजी से उनकी कम से कम पाकिस्तानी टीम में वापसी की कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है। 

यह भी पढ़ें 

केएल राहुल ने एक ही छक्का लगाकर विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब केवल एमएस धोनी बचे आगे

विराट कोहली फिर से बनेंगे नंबर एक बल्लेबाज, रोहित शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में होगा जबरदस्त नुकसान!

Latest Cricket News