A
Hindi News खेल क्रिकेट मोहम्मद रिजवान की पाकिस्तानी T20 टीम में वापसी की ख्वाहिश, बड़े टूर्नामेंट में बनाना चाहते हैं रन

मोहम्मद रिजवान की पाकिस्तानी T20 टीम में वापसी की ख्वाहिश, बड़े टूर्नामेंट में बनाना चाहते हैं रन

पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन करके अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए नेशनल टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे।

mohammad rizwan- India TV Hindi Image Source : PTI मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान पाकिस्तानी टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए आखिरी T20I मैच दिसंबर 2024 में खेला था। उसके बाद से ही उन्हें मौका नहीं मिल पाया है, जबकि वह टीम के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। फिलहाल उनसे वनडे टीम की कप्तानी भी ले ली गई है और शाहीन अफरीदी यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब रिजवान टी20 टीम में वापसी करना चाहते हैं। वह बीबीएल को बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं।

BBL में अच्छा करना चाहते हैं मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान ने कहा कि मुझे बिग बैश में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है और अगर आप ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो सभी का ध्यान आपकी तरफ जाता है। मुझे ऑस्ट्रेलिया में खेलने में हमेशा सबसे ज्यादा मजा आया है क्योंकि वहां प्रतिस्पर्धा का स्तर बहुत ऊंचा होता है और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अलग अंदाज़ में खेलते हैं। अगर कोई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे पता होता है कि वह किसी अन्य स्थान पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

BBL में खेलने के लिए अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया जाएंगे रिजवान

मोहम्मद रिजवान मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से बिग बैश में खेलने के लिए इस हफ्ते ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। उनके अलावा पाकिस्तान के अन्य खिलाड़ी बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, हारिस रऊफ और हसन अली भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। अब रिजवान को उम्मीद है कि अगर वह BBL में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी नेशनल टी20 टीम में वापसी हो सकती है।

रिजवान T20I क्रिकेट में लगा चुके एक शतक

मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2015 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 106 T20I मैचों में कुल 3414 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

400+ विकेट, मिचेल स्टार्क का अनोखा करिश्मा; टेस्ट क्रिकेट में तोड़ा वसीम अकरम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

सरफराज ने तो अर्धशतक लगाया, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने किया काम खराब; टीम को मिली हार

Latest Cricket News