टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह इस वक्त रणजी ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बंगाल की टीम ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन उत्तराखंड को 213 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस मैच में मोहम्मद शमी ने बंगाल में चार गेंद में तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे। बंगाल और उत्तराखंड के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है।
मोहम्मद शमी ने उठाया रिवर्स स्विंग का फायदा
चोट से उबरने के बाद मोहम्मद शमी इन दिनों लय हासिल करने में लगे हुए हैं। 35 साल के शमी को इस मैच के दौरान अपने शुरुआती 14 ओवर में कोई सफलता नहीं मिली लेकिन उत्तराखंड की पारी के अंतिम ओवर में उन्हें रिवर्स स्विंग मिली और इसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। शमी ने सबसे पहले जन्मेजय जोशी को बोल्ड किया और फिर अगली गेंद पर राजकुमार को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। इस मैच में उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि हैट्रिक की अगली गेंद पर उन्होंने देवेंद्र सिंह बोरा को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस तरह से उन्होंने इस ओवर में चार गेंदों में तीन विकेट अपने नाम किए।
गोल्डन डक बनाकर आउट हुए अभिमन्यु ईश्वरन
इसके जवाब में बंगाल ने भी पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन आउट हो गए। वह इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। बंगाल की टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना चुकी है। सुदीप चटर्जी (नाबाद 01) और सुदीप कुमार घरामी (07) क्रीज पर मौजूद हैं। बंगाल की टीम अभी उत्तराखंड से 205 रन से पीछे है। इससे पहले उत्तराखंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूरज सिंधू जायसवाल ने बंगाल की ओर से 54 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वहीं भूपेन लालवानी 128 गेंद में नौ चौकों की मदद से 71 रन बनाकर उत्तराखंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अब दूसरे दिन बंगाल की टीम के बल्लेबाज कितने रन बना पाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें
IND vs AUS: रोहित शर्मा के पास सौरव गांगुली को पीछे छोड़ने का मौका, वनडे सीरीज में बस करना होगा ये काम
विराट कोहली 54 रन बनाते ही करेंगे बड़ा कमाल, ऐसा करने वाले बन जाएंगे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
Latest Cricket News