क्रिकेट कनाडा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी टीम के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कोचिंग सेटअप में बदलाव करना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्होंने पुरुष टीम के नए हेड कोच के रूप में मोंटी देसाई को नियुक्त किया है। कनाडा की टीम पिछले कई सालों से आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है, लेकिन अपने प्रदर्शन से वह कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी है। अब मोंटी देसाई को हेड कोच बनाने का कनाडा क्रिकेट के विकास के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें कोचिंग का 20 साल से अधिक का अनुभव हासिल है।
नेपाल और अफगानिस्तान के साथ किया काम, IPL में भी निभा चुके जिम्मेदारी
मोंटी देसाई को लेकर बात की जाए तो उनके पास कोचिंग का काफी अनुभव हासिल है, जिसमें उन्होंने इससे पहले नेपाल और अफगानिस्तान के अलावा यूएई की टीम के साथ भी काम किया है। मोंटी देसाई ने नेपाल के हेड कोच के रूप में उन्हें वनडे टीम का दर्जा दिलाने और कई आईसीसी इवेंट्स के लिए क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका अदा की थी। मोंटी देसाई ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रह चुके हैं। मोंटी देसाई ने कनाडा टीम के हेड कोच बनने पर जहां अपनी खुशी को जाहिर किया तो वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी लेते हुए गर्व महसूस हो रहा है। मैं क्रिकेट कनाडा को उनके भरोसे के लिए धन्यवाद देता हूं। वैश्विक रूप से क्रिकेट के विकास में एसोसिएट क्रिकेट का विकास अहम है।
हमें भरोसा है कि कनाडा क्रिकेट टीम बेहतर करेगी
भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस साल की शुरुआत में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने हिस्सा लिया था, जिसमें उनको ग्रुप स्टेज के सभी चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद अप्रैल में उनके लिए स्थिति उस समय और भी खराब हो गई जब आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने वर्ल्ड कप में कनाडा से जुड़े एक मैच भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का खुलासा किया। अब क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा ने नए हेड कोच की नियुक्त को लेकर दिए अपने बयान में कहा है कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता प्रोफेशनल रूप में क्रिकेट कनाडा की पहचान को फिर से बनाना है और मोंटी देसाई को इसी सोच के साथ हमने ये जिम्मेदारी सौंपी है। हमें पूरा भरोसा है कि टीम उनके नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी के जन्म से पहले किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब होगा मैदान पर पहली बार आमना सामना
शुभमन गिल का दनदनाता कैच पकड़कर विराट कोहली ने ये क्या किया, मैच के बाद दोनों फिर मिले
Latest Cricket News