A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कपिल देव से आगे निकल गए जसप्रीत बुमराह, अब केवल एक ही गेंदबाज बचा आगे

कपिल देव से आगे निकल गए जसप्रीत बुमराह, अब केवल एक ही गेंदबाज बचा आगे

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंद​बाज की बात करें तो वे ईशांत शर्मा हैं। इस बीच जसप्रीत बुमराह कपिल देव को पीछे कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

jasprit bumrah- India TV Hindi
Image Source : GETTY जसप्रीत बुमराह

Jaspprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह जैसा घातक गेंदबाज इस वक्त दुनिया में नहीं है। ये बात हम ही नहीं कह रहे, बल्कि पूरी दुनिया जानती और मानती भी है। उनकी गेंदबाजी में इतनी विविधता और चतुराई है कि किसी को पता नहीं होता कि आने वाली बॉल क्या करने वाली है। इस बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन फिर से बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। उन्होंने बैक टू बैक दो बॉल पर दो विकेट लिए और एक ही झटके में कपिल देव से आगे निकल गए। 

इंग्लैंड में ईशांत शर्मा ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो उसमें ईशांत शर्मा पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 15 टेस्ट मैच खेलकर 51 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2011 से 2021 तक भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले ईशांत ने अभी तक संन्यास तो नहीं लिया है, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। 

जसप्रीत बुमराह कपिल देव से आगे निकले

इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह आ गए हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड में 11 टेस्ट मैच खेलकर 46 विकेट पूरे कर लिए हैं। बुमराह के पास इसी सीरीज में ईशांत शर्मा से आगे जाने का मौका है। हालांकि वे कपिल देव से तो आगे जा ही चुके हैं। कपिल देव ने इंग्लैंड में 13 टेस्ट खेलकर 43 विकेट अपने नाम किए थे। जो अब तीसरे नंबर पर चले गए हैं। 

लगातार घातक गेंदबाजी कर रहे हैं बुमराह

भारत बनाम इंग्लैंड इस सीरीज में अब तक बुमराह काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। सीरीज के पहला मैच जो लीड्स में खेला गया था, उसमें भी उन्होंने काफी घातक गेंदबाजी की। लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते दूसरा मुकाबला वे नहीं खेल पाए, अब तीसरे मैच में जब उनकी वापसी हुई है तो फिर उन्होंने अपना वही जलवा दिखाया, जिसके वे जाने और पहचाने जाते हैं। अब देखना होगा कि इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कब ईशांत शर्मा को पीछे करने में कामयाब होते हैं। 

Latest Cricket News