1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs CSK: क्या आज का मुकाबला खेल रहे हैं धोनी? यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

SRH vs CSK: क्या आज का मुकाबला खेल रहे हैं धोनी? यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026 के 27वें मैच में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की सनराइजर्स हैदराबाद से टक्कर होनी है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : AFP धोनी

MS Dhoni: IPL 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस अहम मैच से पहले सभी के मन में एक ही सवाल घूम रहा था कि क्या धोनी आज अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे, क्योंकि पिछले कई दिनों से ऐसी अटकलें चल रही थी।

दरअसल, आज CSK vs SRH मैच से पहले धोनी मैदान पर चेन्नई की टीम के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे। इससे कयास लगने लगे थे कि धोनी सीजन का पहला मैच खेलने मैदान पर उतर सकते हैं।हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन के सामने आने के बाद साफ हो गया कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर देखने के लिए फैंस को अभी और थोड़ा इंतजार करना होगा।

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में 2 बदलाव हैं। मैथ्यू शॉर्ट और मुकेश चौधरी आज का मैच खेल रहे हैं। मैथ्यू शॉर्ट आज अकील होसेन की जगह खेल रहे हैं, जबकि मुकेश चौधरी चोटिल खलील अहमद की जगह टीम में आए हैं। खलील अहमद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक बदलाव है। हर्ष दुबे की जगह प्लेइंग 11 में दिलशान मधुशंका आए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल।

यह भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह को आखिर ये हुआ क्या? विकेट ना मिलने पर नहीं कंट्रोल हुआ गुस्सा, देखें VIDEO

पड़ोसी देश का घातक गेंदबाज भारत में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, अकमल-अफरीदी ने जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

Latest Cricket News