MS Dhoni Viral Video: IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कैंप में कमांडोज के साथ बिताया गया खास पल है। धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह NSG जवानों के साथ शूटिंग प्रैक्टिस करते और मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
धोना का NSG कंमाडोज से मुलाकात का VIDEO वायरल
ऐसा बताया जा रहा है कि धोनी 17 मई को चेन्नई स्थित NSG रीजनल हब पहुंचे थे, जहां उन्होंने कमांडोज से मुलाकात की और कैंप की गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने फायरिंग रेंज में आधुनिक हथियारों से शूटिंग भी की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में काफी फिट दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो का सबसे मजेदार पल तब आया जब कमांडोज की फिटनेस और ट्रेनिंग पर बातचीत के दौरान धोनी ने अचानक खुद की ओर इशारा करते हुए पूछा- फिट लग रहा हूं ना, यह सुनते ही वहां मौजूद सभी जवान खिलखिला उठे। धोनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
धोनी का सेना से गहरा कनेक्शन
गौरतलब है कि धोनी का भारतीय सेना से रिश्ते हमेशा खास रहा है। साल 2011 में भारतीय सेना ने उन्हें टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी थी। खास बात यह है कि धोनी ने इस सम्मान को सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने सेना के ट्रेनिंग मॉड्यूल पूरे किए और जम्मू-कश्मीर में गार्ड ड्यूटी तक निभाई।
फिलहाल फैंस IPL 2026 में धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक उनके खेलने की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं क्योंकि वह चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी घरेलू मुकाबले से पहले धोनी ने नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास किया, जिससे उनकी वापसी की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। कई फैंस तो यह भी मान रहे हैं कि अगर धोनी मैदान पर उतरते हैं, तो यह IPL में उनका आखिरी मैच भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
IND vs AFG: ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ किसे मिलेगा मौका
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से कब तक खेली जाएगी टेस्ट सीरीज
Latest Cricket News